{"_id":"5c12c34742c7925d4f6f0a9d","slug":"121544733511-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी को पीटने का आरोप, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मचारी को पीटने का आरोप, थाने पर हंगामा
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नागफनी थानाक्षेत्र के ढहरिया मोहल्ले में गुरुवार सुबह पार्षद के पति ने सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर अन्य सफाई कर्मचारी भी जुट गए और वह थाने पहुंच गए और हंगामा किया। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
किसरौल निवासी दिनेश वाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। इसकी ड्यूटी ढहरिया मोहल्ले में है। दिनेश ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार सुबह वह मोहल्ले में सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पार्षद के पति पहुंच गया। उसने पहले अपने घर के बाहर सफाई करने को कहा। जिस पर उसने इंकार कर दिया। कर्मचारी का आरोप है कि इस बात पर वह भड़क गया और उसे पीटने हुए अपने मकान में ले गया। उसके भाई ने भी मारपीट की। दिनेश ने इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों व अपने साथियों को दी। सभी लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद दिनेश को लेकर थाने आ गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी तो लोग भड़क गए और उन्होंने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया और पीड़ित का मेडिकल कराया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।