फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ख्वाजा नगर डकैती में वांछित आरोपी मुठभेड़ में जख्मी

ख्वाजा नगर डकैती में वांछित आरोपी मुठभेड़ में जख्मी

Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ख्वाजा नगर डकैती में वांछित आरोपी मुठभेड़ में जख्मी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र स्थित पंडित नगला में बुधवार की रात करीब सवा दस बजे गश्त के दौरान पुलिस पर दो संदिग्धों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। वह जख्मी हो गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। मुठभेड़ में जख्मी आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संभल के असमौली थाने का हिस्ट्रीशीटर असलम उर्फ तेला है। आरोपी के खिलाफ 15 मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में असलम ने खुलासा किया है कि उसका दूसरा साथी पप्पू निवासी करूला है। ख्वाजा नगर में दस दिन पहले वेल्डिंग कारीगर सालिम के घर हुई डकैती की वारदात में असलम और पप्पू भी शामिल थे, इन दोनों को पुलिस की तलाश थी। बुधवार रात को संदिग्ध हालात में घूमता देख रोके जाने पर पंडित नंगला चौकी प्रभारी पर फायरिंग कर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो वायरलेस से सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद पुलिस की टीमें पहुंची। दससराय चौकी प्रभारी और पंडित नंगला चौकी प्रभारी ने दौड़बाग से पंडित नंगला की ओर जा रहे रास्ते पर घेराबंदी कर रेलवे फाटक के पास से आरोपी असलम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को गोली नही लगी है। पकडे़ गए आरोपी असलम के कब्जे से डकैती के दौरान लूटा गया सोने का पेंडेट, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। ख्वाजा नगर डकैती कांड में शामिल रहे चक्कर की मिलक निवासी सलमान, अफ्फान और फिरासत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस वारदात में अभी छह अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की टीम को है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


साथियों के जेल जाने के बाद तैयार कर रहे थे नया गिरोह
मुरादाबाद। सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि ख्वाजा नगर में डकैती की वारदात में सलमान, अफ्फान सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नए सिरे से गिरोह को तैयार करने का कार्य असलम कर रहा था। वह नए गिरोह को तैयार कर डकैती की वारदात करने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed