फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लूट की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल

डकैती की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल

Sat, 01 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर उर्फ मलवाड़ा में बृहस्पतिवार रात हुई डकैती की वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है । अधिकतर ग्रामीणों की जुबान पर सिर्फ घटना का ही जिक्र है। गांव की चौपालों एवं बैठकों में बैठे अधिकतर लोग सिर्फ डकैती की वारदात पर ही बात करते रहे।

विज्ञापन


पुलिस चौकी से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि डकैतों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस चौकी इतनी नजदीक होने के बाद भी डर नहीं लगा और उन्होंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे दिया। अगर पुलिस चौकी के पास ही मौजूद घर सुरक्षित नहीं है तो फिर सुरक्षा कहां पर है? ग्रामीणों ने बताया कि वह डकैती की वारदात से बचने के लिए रात भर खुद ही जागते रहे।
विज्ञापन


नासिर हुसैन, पत्नी इमराना व उनके पिता हनीफ अहमद दिन भर डरे सहमे से रहे। डकैती की घटना बार-बार उनकी आंखों के सामने आ जाती है और वह घटना का जिक्र करते करते रुआंसू हो जाते हैं । परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान बदमाशों की मौजूदगी के समय उनका हर एक पल मौत के करीब लग रहा था क्योंकि बदमाश उन्हें बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। नासिर के घर हुई लूट की घटना की जानकारी पाकर उनके रिश्तेदार व गांव के लोगों का आना जाना लगा हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशारों में बात कर रहे थे डकैत
नासिर ने बताया कि दो बदमाशों ने नकाब लगा रखा था। तीन बदमाश बिना नकाब के थे। नकाब लगाने वाले बदमाश केवल इशारों में ही बात कर रहे थे। बिना नकाब लगाए हुए बदमाश हथियार दिखाकर डरा धमका रहे थे । वह नीचे मुंह कर बैठने के लिए कह रहे थे, जिससे की उनके चेहरे को न देख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed