फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धर्म परिवर्तन की दी धमकी

धर्म परिवर्तन की दी धमकी

Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की दी धमकी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, डीएम और पुलिस को धमकी देेने के आरोपी रोहताश ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। रविवार को उसने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है। रोहताश ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वह धर्म परिवर्तन कर लेगा।
रोहताश का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले उसकी हर पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। जो कमेंट कर रहे हैं वह उसके समर्थन में हैं। उसके बयान को लोग गलत नहीं बता रहे हैं। उसने कहा है कि देशद्रोह क्या होता है, यह उसके पोस्ट पर कमेंट करने वाले लोगों को भी पता है। वह पढे़ लिखे हैं और कह रहे हैं कि देशद्रोह का आरोप गलत है। इसलिए मुकदमा वापस लिया जाए।
विज्ञापन

कई महीने पहले गांव के राशन डीलर के खिलाफ रोहताश ने राशन न बांटने की शिकायत की थी। जिसमें जनप्रतिनिधियों पर संरक्षण देने के आरोप लगाए थे। राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई न होने के लिए उसने भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर राशन डीलर के बचाव का का आरोप भी लगाया है। सांसद के निजी सचिव ने शनिवार को ठाकुरद्वारा थाने में रोहताश के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सांसद तथा डीएम को एके 47 से गोली मारने की धमकी देेने, आतंकवादियों और नक्सलियों का साथ देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed