फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   FATHER AND DAUGHTER DIED IN A ROAD ACCIDENT

सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटों का चल रहा है इलाज

Sun, 14 Oct 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Sun, 14 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
FATHER AND DAUGHTER DIED IN A ROAD ACCIDENT
सड़क दुर्घटना साइन

दिल्ली - रामपुर बाइपास पर पुराने टोल टैक्स के पास बाइक सवार दंपती और उनके तीन बच्चों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। शुक्रवार दोपहर हुए इस हादसे में चार साल की बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई। महिला और उसके दो बच्चे जख्मी हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


संभल के सिकंदरपुर गांव निवासी मुनाजिर हलवाई थे। उनकी ससुराल कटघर के जैतिया गांव में है। वह शुक्रवार दोपहर पौने चार बजे पत्नी शबीना, बेटा इजहार, बेटियां सीमा (4) और अलसिफा को ससुराल से लेकर घर जा रहे थे। संभल रोड से जैसे ही वह दिल्ली रामपुर बाइपास पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक पर सवार पांचों लोग दूर जाकर गिर गए।
विज्ञापन


उनको देखकर अन्य वाहन सवार रुक गए। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई। बाइक सवार पांचों लोगों को सड़क पर खून से लथपथ छोड़कर चालक बोलेरो लेकर भाग गया। राहगीराें की सूचना पर पुलिस 20 मिनट तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची। उसी समय राहगीरों ने पिकअप रोककर पांचों लोगों को उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मुनाजिर के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। रात करीब आठ बजे मुनाजिर की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल का कहना है कि बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश में हाईवे पर टोल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जाएगी। शुरूआती जांच में पता चला है कि कार उत्तराखंड नंबर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed