फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आरोपी ने की छेड़खानी तो मजबूर होकर छात्रा ने दी जान

आरोपी ने की छेड़खानी तो मजबूर होकर छात्रा ने दी जान

Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपी ने की छेड़खानी तो मजबूर होकर छात्रा ने दी जान
भगतपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

11वीं की छात्रा की मौत के मामले को नामजद आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छात्रा से छेड़खानी और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है। आरोपी का चालान कर उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बहादुर है। वह छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। वह हरथला में किराए पर रहता है। सिविल लाइन स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर सहायक के पद पर कार्यरत है। वह शनिवार रात को छात्रा के घर में दीवार फांदकर घुसा था। आरोपी पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप है। शोर होने पर छात्रा के दादा ने बहादुर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उनको धक्का देकर वहां से भाग गया। इसके बाद सुबह पंचायत हुई। जिसके बाद छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट बहादुर के खिलाफ दर्ज कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया है। इस मामले में आरोपी बहादुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। उधर, पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि वह छात्रा का दोस्त है। दोनों की मुलाकात एक साल पहले भगतपुर से मुरादाबाद आने के दौरान रास्ते में हुई थी। दोनाें का मिलना जुलना था। छात्रा के बुलाने पर ही वह उसके घर गया था। आरोपों को उसने गलत बताया है।
विज्ञापन


फंदे पर लटकी छात्रा के गले से चाचा ने निकाला था फंदा
मुरादाबाद। सीओ ने बताया कि छात्रा ने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदार पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दी थी। उस वक्त छात्रा के दादा गांव के ही एक व्यक्ति के घेर पर उससे मिलने गए थे। मां-बाप खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोनों छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। सबसे पहले मासूम भाइयों ने ही छात्रा का शव फंदे पर लटका देखा था और शोर मचाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे छात्रा के चाचा ने उसका शव फंदे से नीचे उतारा था। पुलिस को इस मामले में पुख्ता साक्ष्य मिले तो दुष्कर्म और हत्या के मामले को छेड़खानी के बाद आत्महत्या में तरमीम कर दिया गया और छात्रा के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed