फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मांस की बदबू आने पर भीड़ ने पिकअप में लगाई आग, हंगामा

मांस की बदबू आने पर भीड़ ने पिकअप में लगाई आग, हंगामा

Mon, 27 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
मांस की बदबू आने पर भीड़ ने पिकअप में लगाई आग, हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को दससराय पुलिस चौकी के आगे तीन-चार बाइकों पर सवार युवकों ने पशुओं के अवशेष से भरी एक पिकअप को रुकवा लिया। आरोपियों ने परिचालक को पीटा, पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक, परिचालक वहां से जान बचाकर भागे। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने पिकअप को भोला नाथ कालेानी में ले जाकर उसमें आग लगा दी। इससे कालोनी में दुर्गंध फैल गई। लोग घरों से बाहर आए तो उनको मामले की जानकारी हुई। भीड़ एकजुट हो गई। पिकअप पर पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को वहां से खदेड़ा। स्थानीय लोगों, दमकल की मदद से आग पर काबू पाया है।

मैनाठेर निवासी हासिम ने बताया कि वह परिचालक आमिर के साथ असालतपुरा से पशुओं के अवशेष पिकअप में भरकर संभल ले जा रहा था। शाम करीब साढे़ सात बजे वह दससराय चौकी से आगे पहुंचे तो शराब की हट्टी के पास ही बाइक सवार युवकों ने उनको रोक लिया। पिकअप से दुर्गंध आने की बात कही ओर मारपीट करने लगे। हासिम ने बताया कि पिटाई किए जाने के कारण आमिर को चोट लगी है। वह आमिर को लेकर वहां से भागे। कालोनी के लोगों ने बताया कि गाड़ी भोला नाथ कालोनी में खुले मैदान में लाकर खड़ी दी गई और उसमें आग लगा दी गई। इस दौरान पिकअप पर पत्थर भी फेंके गए थे। पिकअप के शीशे टूट गए, गाड़ी पर ईटें पड़ी मिली। एसएचओ कटघर संजय गर्ग सूचना पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया है। लाठी नहीं भांजी गई है। गाड़ी में आग लगी है या लगाई गई है, यह जांच का विषय है। इस संबंध में देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed