{"_id":"5cbf7d08bdec22143c0371c5","slug":"11556053256-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसबी में महिला की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचएसबी में महिला की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एचएसबी इंटर कालेज में मंगलवार शाम को मोबाइल लेकर मतदान के लिए पहुंची एक महिला को महिला सिपाही ने रोका तो उसने सिपाही पर हाथ उठा दिया। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद महिला सिपाहियों ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। महिला को थाने ले जाया गया लेकिन बाद में उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
एचएसबी मतदान केंद्र पर तैनात महिला सिपाही ने एक महिला को मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाते देखा। उसने महिला को फोन ले जाने से मना किया तो वह भड़क गई। महिला ने सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। यह देख ड्यूटी पर तैनात अन्य महिला सिपाही दौड़कर मौके पर पहुंचीं और महिला को पकड़ लिया। यहां महिला और महिला सिपाहियों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर पहुंची गलशहीद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। एसएचओ गलशहीद दिनेश शर्मा ने बताया कि महिला को छुड़ाने के लिए कुछ संभ्रांत लोग थाने पहुंचे थे। महिला ने महिला सिपाहियों से माफी मांगी, जिसके बाद महिला को छोड़ दिया गया। एसएचओ ने बताया कि महिला सिपाहियों ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इस वजह से आरोपी महिला को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया, उसे हिदायत दी गई है कि दोबारा कभी ऐसा न करें।