फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अमरोहा से पकड़े गए संदिग् ध आतंकियों को लेकर अलर्ट

अमरोहा से पकड़े गए संदिग् ध आतंकियों को लेकर अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा से पकड़े गए संदिग्
ध आतंकियों को लेकर अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा में छापामारी कर एनआईए ने पांच संदिग्धों को उठाया है। इसके बाद पूरे मंडल में चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों के पकडे़ जाने के बाद मुरादाबाद में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर अधिकारियों ने केंद्रीय एजेंसियाें से संपर्क साधा है। फिलहाल मुरादाबाद में छापामारी की सूचना से अधिकारी इंकार कर रहे हैं। लेकिन जितने बड़े पैमाने पर एनआईए ने अमरोहा में कार्रवाई की है उससे संदिग्धों के लिंक जिले से भी जुड़ा होने की आशंका है।
नए साल के जश्न और 26 जनवरी को लेकर केंद्रीय एजेंसियां पूर्व में ही अलर्ट जारी कर चुकी हैं। संभल, मुरादाबाद और अमरोहा का नाता पहले भी आतंकियों से उजागर हो चुका है। संभल में दीपा सराय और मुरादाबाद में मुगलपुरा, कटघर क्षेत्र से आतंकियों को पूर्व में खूफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ा जा चुका है। एनआईए की टीम ने नए साल से चंद रोज पहले ही अमरोहा में छापामारी कर संदिग्धों को पकड़ा है। इससे स्थानीय एजेंसियों की नाकामी एक बार फिर उजागर हो गई है। स्थानीय खुफिया तंत्र को संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में भनक तक नहीं थी। इस कार्रवाई से पूरे मंडल में खलबली मची है। स्थानीय एजेंसियां अमरोहा से पकड़े गए संदिग्धों के स्थानीय लिंक तलाशने में जुट गई हैं। हालांकि एनआईए ने अपनी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया है। पकड़े गए लोगों के बारे में जानकारी भी साझा नहीं की है।
विज्ञापन


अमरोहा में एनआईए की छापामारी के बाद पूरे मुरादाबाद रेंज में अलर्ट किया गया है। केंद्रीय एजेंसियां यदि किसी प्रकार की मदद चाहेंगी तो स्थानीय पुलिस उन्हें पूरा सहयोग करेगी। - प्रेम प्रकाश, एडीजी।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘ मुरादाबाद में एनआईए की टीम के छापामारी किए जाने की सूचना नहीं है। अमरोहा में संदिग्ध आतंकियों के पकडे़ जाने के बाद पुलिस टीम को अलर्ट किया गया है कि वह संदिग्धों पर नजर रखें। मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। पकडे़ गए आतंकियों से एनआईए की टीम पूछताछ करेगी तो उनसे जुड़े लोगों का पता चलेगा। अगर आतंकियों का मुरादाबाद से कोई कनेक्शन है तो इस संबंध में सूचना मिलने पर जांच कराई जाएगी।’
जे रविंदर गौड, एसएसपी

पूर्व में पकडे़ गए संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस
मुरादाबाद। अमरोहा में आतंकियों के पकडे़ जाने के बाद मुरादाबाद में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस की टीमें अब उन आरोपियों के बारे में नए सिरे से जानकारी करने में जुट गई है। जिनका नाम पूर्व में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा होने में उजागर हो चुका है, जेल से जमानत पर छूटे संदिग्धों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उनसे मिलने जुलने वालों का पता किया जा रहा है। पुलिस की टीमें उनके ठिकानों पर भी जांच को गई।


बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल में चौकसी
मुरादाबाद। अमरोहा में आतंकियों के पकडे़ जाने के बाद पुलिस की टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल, पॉश कालोनियों, होटलों और धर्मशालाओं में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है कि जो हाल फिलहाल में होटलों, धर्मशालाओं में ठहरने के लिए आ रहे हैं। होटल मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना आईडी प्रूफ के किसी को भी कमरा किराए पर न दें। होटल के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाए, कैमरे खराब नहीं होेने चाहिए। संदिग्धों के बारे में तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed