फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहाना ने लुटवाया था खजाना

शहाना ने लुटवाया था खजाना

Tue, 18 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहाना ने लुटवाया था खजाना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक दिसंबर को ख्वाजानगर में वेल्डिंग कारीगर सालिम के घर डाका उसकी पड़ोसी युवती शहाना ने कथित प्रेमी इस्तेकार संग मिलकर डलवाया था। युवती की तीन माह बाद ही शादी है। आरोपी शहाना को उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोमवार को कटघर से शहाना निवासी ख्वाजा नगर, मुन्तयाज उर्फ मुमताज निवासी मियां कालोनी और इस्तेकार उर्फ इश्तकार निवासी डिडौली को गिरफ्तार किया गया हैं। शहाना की तीन माह बाद ही डींगरपुर निवासी युवक से शादी तय है। पड़ोस में रहने के कारण वेल्डिंग कारीगर सलीम का शहाना के घर लंबे समय से आना जाना था, वह शहाना पर विश्वास करता था। उसके घर पर कैश रखता था। सालिम वारदात से 15 दिन पहले 17 लाख रुपये रखने के लिए शहाना के घर गया था। शहाना ने नकदी घर में रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद सालिम के घर कैश होने की सूचना अपने कथित प्रेमी इस्तेकार को दे दी, उसके बाद डकैती की वारदात की गई थी। इस वारदात में अब फहीम उर्फ बिल्ली और फिरासत हुसैन उर्फ भांजा निवासी कटघर वांछित हैं। दबिश देने पर आरोपी अपने घर से भागे हुए मिले हैं।
विज्ञापन


पांच आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
मुरादाबाद। डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर पांच आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों में सलमान निवासी चक्कर की मिलक, आफान निवासी कांठ, फिरासत निवासी चक्कर की मिलक, असलम उर्फ पेला निवासी असमोली, कुबेर निवासी डिडौली को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इनमें से सलमान, आफान, असलम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 लाख की डकैती करने आए थे आरोपी
मुरादाबाद। सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता ने बताया कि सालिम जब 17 लाख रुपये रखने के लिए शहाना के पास गया था तब शहाना ने गलती से सुन लिया था कि सालिम के पास 70 लाख रुपये हैं। ज्यादा रकम होने के कारण उसने कैश को अपने पास रखने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जब रकम लेकर सालिम अपने घर आया तो वह भी पीछा करते हुए उसके घर आ गई थी, घर में रकम को बेड के अंदर सालिम को रखते हुए उसने देखा। ये जानकारी उसने अपने कथित प्रेमी इस्तेकार को दी, इस वजह से उसने डकैती की साजिश रच दी।

अमरोहा के गिरोह ने किया डाका डालने से इंकार
मुरादाबाद। डकैती की वारदात को अंजाम देेने के लिए पहले सालिम के दोस्त कुबेर ने अमरोहा के एक गिरोह से संपर्क संपर्क किया था। इस गिरोह ने घनी आबादी वाले ख्वाजा नगर में डकैती डालने से इंकार कर दिया था, वहां डकैती कर भाग पाना आसान नहीं था। इसके बाद डकैती के लिए असलम की मदद से सलमान से संपर्क किया गया, सलमान पहले भी एक करोड़ से अधिक की डकैती की वारदात में शामिल था। सलमान ने डकैती की इस वारदात को अंजाम देने के लिए हामी भरी और दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

शहाना की ऐसे हुई थी इस्तेकार से मुलाकात
मुरादाबाद। शहाना की मुलाकात इस्तेकार से करीब चार साले पहले हुई थी। इस्तेकार ड्राइवर है, उसका शहाना के भाइयों के पास आना जाना लगा रहता था। इस वजह से दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। इस्तेकार शादीशुदा है, उसके चार बच्चे हैं। जबकि शहाना कुंवारी है। दोनों ने अपने प्रेम संबंध से इंकार किया है। शहाना ने सालिम से विश्वासघात क्यों किया? ये उसने पुलिस हिरासत में नहीं कबूला है। शादी के खर्च के लिए रकम का इंतजाम करने से लेकर कई बिंदुओं पर उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने जवाब नहीं दिया।


सालिम के घर से लूटे थे 17 लाख रुपये!
मुरादाबाद। एक दिसंबर को सालिम ने बताया था कि तीन बदमाश उसके घर में दाखिल हुए। तीनों ने उससे 70 हजार की नकदी से भरा बैग और घर में रखे जेवर लूट लिए थे। बदमाशों के अन्य साथी घर के नीचे थे, वारदात के बाद वे सभी भागने लगे तो उनको पकड़ने के लिए सालिम ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी थी, उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। शोर मचाने पर कालोनी के लोगों ने बदमाशों के हाथों से नकदी भरा बैग छीन लिया था, जबकि आरोपी फायरिंग कर भाग निकले थे। बैग सालिम को सुपुर्द कर दिया गया था। अब पुलिस को शक है कि घर से 70 हजार नहीं बल्कि 17 लाख रुपये लूटे गए थे, हालांकि इसकी पुष्टि सालिम ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed