फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिगर कालोनी से जामा मस्जिद तक रामगंगा में अवैध कब्जे

जिगर कालोनी से जामा मस्जिद तक रामगंगा में अवैध कब्जे

Wed, 01 Aug 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
जिगर कालोनी से जामा मस्जिद तक रामगंगा में अवैध कब्जे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिगर कालोनी से जामा मस्जिद तक रामगंगा के भीतर हुए 2500 से अधिक अवैध निर्माणों ने रामगंगा की धार को समेट दिया है। दसवां घाट के पास रामगंगा के भीतर कई पीतल फैक्ट्रियां तक बनाकर खड़ी कर दी गई हैं। काली मंदिर, नवाबपुरा और जामा मस्जिद के आसपास दर्जनों अवैध बस्तियां रामगंगा की धार में देखते - देखते बस गईं। इन अवैध निर्माणों को न तो एमडीए ने रोका और न ही नगर निगम ने। अवैध निर्माणों की वजह से ही मामूली बारिश में भी रामगंगा उफनती नजर आती है।
नागफनी थाना क्षेत्र में जिगर कालोनी में नट बाबा मठ मंदिर के पीछे से रामगंगा पर अवैध कब्जों का सिलसिला शुरू होता है। आगे दसवां घाट, नवाबपुरा और काली मंदिर से लेकर जामा मस्जिद तक रामगंगा की धार में बेखौफ होकर लोगों ने अवैध निर्माण किए हैं। अफसरों की नाक तले यहां छोटी - छोटी अवैध टाप टप्पर बस्तियां बसती चली गईं। समय के साथ पक्के निर्माण हुए। अब स्थिति यह है कि नबावपुरा, दसवां घाट के पास रामगंगा की धार में अवैध फैक्ट्रियां तक बन चुकी हैं। नवाबपुरा और दसवां घाट में रामगंगा के भीतर बनी इन अवैध फैक्ट्रियों के निर्माण को न तो एमडीए ने रोका और न ही नगर निगम ने। तीन साल पहले नगर निगम ने यहां अभियान चलाकर अवैध निर्माण तोड़े थे। उसके बाद इन्हें तोड़ने की कोशिश भी कभी नहीं हुई। जामा मस्जिद इलाके में अभी भी रामगंगा के भीतर अवैध निर्माणों का सिलसिला जारी है। इन्हें रोकने की कोशिश किसी भी विभाग की ओर से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन



गांगन को भी ‘खा’ गईं अवैध फैक्ट्रियां
मुरादाबाद।
गांगन नदी का वजूद भी अवैध फैक्ट्रियों के नीचे खत्म हो चुका है। गांगन नदी के कलेजे पर 2000 से अधिक अवैध फैक्ट्रियां बन चुकी हैं। किसी भी नदी की धार से 50 मीटर की दूरी तक कोई भी निर्माण नहीं हो सकता। इस नियम को ताक पर रखकर गांगन नदी के भीतर तक फैक्ट्रियां बना दी गईं। गांगन नदी के पास के ग्रीन बेल्ट को भी कंकरीट में बदल दिया गया। यह सभी निर्माण बगैर एमडी से मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से किए गए। इसके बावजूद एमडीए ने इन फैक्ट्रियों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की। पूरा एक्शन सिर्फ नोटिस जारी करने तक सिमटा रहा। गांगन को कब्जा मुक्त कराने की कोई योजना भी फिलहाल प्रशासन या किसी महकमे के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed