{"_id":"5abd4dc34f1c1bce618b4627","slug":"11522355651-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शादी कराने वाला पंडित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी शादी कराने वाला पंडित गिरफ्तार
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन के साथी कुलदीप शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप शादी में पंडित बनकर फेरों की रस्म पूरी करता था। गुरुवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
हरियाणा के सोनीपत निवासी दिलावर सिंह ने 23 जनवरी 2018 को छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें दिलावर ने आरोप लगाया था कि उसके भतीजे को शादी कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है। सिविल लाइंस पुलिस इस मामले में लुटेरी दुल्हन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उसका साथी कुलदीप शर्मा फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के जरिये उसे ट्रेस कर लिया। आरोपी की लोकेशन बिजनौर के चांदपुर में मिली। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को उसके घर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अकबर किले के पास से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस से थाने ले आई। यहां उसने पूछताछ में बताया कि शादी में उसका कार्य फेरे कराने का रहता था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।