फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सोनाक्षी सिन्हा केस की जांच ठंडे बस्ते में

सोनाक्षी सिन्हा केस की जांच ठंडे बस्ते में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा केस की जांच ठंडे बस्ते में
मुरादाबाद। सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे की जांच ठंडे बस्ते में है। पुलिस ने इस मामले में अब तक न तो सोनाक्षी सिन्हा के बयान लेने का प्रयास किया है, न ही उनको कोई नोटिस ही वर्तमान विवेचक द्वारा भेजा गया है। पीड़ित इस मामले की धीमी गति से विवेचना से परेशान है।
विज्ञापन

इस केस के वादी प्रमोद ने बताया कि वह पुलिस से मदद मांगने के लिए जाते हैं तो पुलिस कहती है कि जांच की जा रही है। ऐसे केस की जांच में लंबा समय लग सकता है। विवेचक अजयपाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दस्तावेज इकट्ठा किए जा रहे हैं, जिससे की सोनाक्षी के खिलाफ कार्रवाई हो सके। नए सिरे से इस मामले में पुलिस बैंक स्टेटमेंट, कार्यक्रम स्थल की जानकारी और कार्यक्रम में सोनाक्षी के आने को लेकर हुए करार से संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने 24 नवंबर को एसएसपी को बताया था कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की र्गई थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद भी 30 सितंबर को वह कार्यक्रम में नहीं आईं। प्रमोद का आरोप है कि उनके साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, ध्रुमिल ठक्कर, एडगर सकारिया निवासीगण मुंबई के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed