{"_id":"5c3e47f4bdec2273182aa7aa","slug":"111547585524-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे ने डलवाया था डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के बेटे ने डलवाया था डाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शहर की घनी आबादी के किसरौल मोहल्ले में हुई डकैती की वारदात को एक दरोगा के बेटे ने अंजाम दिलवाया था। पुलिस जांच में आरोपी का नाम दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ गया था। लेकिन एसओ नागफनी इस मामले को गोपनीय रखे हुए थे। मंगलवार को सीओ क्राइम ने इसकी पुष्टि कर दी है।
सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता ने बताया कि पीतल कारोबारी हाजी यासीन के घर डकैती की वारदात में शामिल दो आरोपियों आसिफ और शाकिर को 20 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान तीन और नाम बताए थे। जिनमें एक दरोगा का बेटा भी शामिल है। इन तीन आरोपियों में से एक को जीआरपी मुरादाबाद ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया है। उसने भी वारदात में दरोगा के बेटे के शामिल होने की जानकारी दी है, इसके बाद अब पुलिस के रडार पर वांछित आरोपी हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात में दरोगा के बेटे की भूमिका साजिश रचने में सामने आई है।
किसरौल का रहने वाला है आरोपी
मुरादाबाद। पुलिस जांच में जो दरोगा का बेटा किसरौल डकैती कांड में रडार पर आया है। वह भी किसरौल का ही रहने वाला है। पीतल कारोबारी हाजी यासीन के घर आरोपी का आना जाना था। इस डकैती कांड में शामिल आरोपी भी उसके घर आते थे। वहीं से ही आरोपियों ने यासीन के घर की रेकी की थी। वारदात के दिन भी दरोगा के बेटे की सूचना पर ही हाजी यासीन के घर डकैती की वारदात की गई थी।