{"_id":"5c043ec6bdec2241693974fd","slug":"111543782086-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की गड्डी दिखाकर लूट लिए कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज की गड्डी दिखाकर लूट लिए कुंडल
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रामतलैया पुलिस चौकी के पास दो युवकों ने एक महिला से कुंडल लूट लिए। उन्होंने लूट से पहले महिला को रुपयों का लालच दिया, उनको एक गड्डी दिखाई। गड्डी में ऊपर की तरफ 50 रुपये का नोट और नीचे कागज लगे थे। यह गड्डी महिला को थमाकर दोनों युवक वहां से भाग गए।
चाऊ की बस्ती में रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि वह इंपीरियल तिराहा के पास स्थित एक फर्म में नौकरी करती हैं। वह रविवार देर शाम को सहेली सीमा के साथ पैदल घर जा रही थी। रामतलैया पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही उनको दो युवक मिले। उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद से आए हैं, उनके पास रुपये हैं। रुपयों का लालच देकर महिला से उन्होंने कुंडल उतरवा लिए, उसे सीमा से थोड़ी दूर ले गए। इसके बाद उसे कागज की गड्डी देकर दोनों युवक भागे। उनके जाने के बाद महिला ने गड्डी खोलकर देखी तो उसमें 50 रुपये का सिर्फ एक नोट ही मिला, बाकी कागज थे। यह देखकर महिला रोने लगी। रामतलैया पुलिस चौकी पहुंचकर उन्होंने शिकायत की। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।