फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एसएसपी ने किए चार सिपाही निलंबित

एसएसपी ने किए चार सिपाही निलंबित

Thu, 13 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने किए चार सिपाही निलंबित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शराब के नशे में टल्ली होकर उत्पात मचाने और लोगों से अभद्र व्यवहार करने वाले तीन सिपाही निलंबित कर दिए गए, जबकि इन सिपाहियों का मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला कांस्टेबल भी नप गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंदर गौड़ ने जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार रात इनके खिलाफ कार्रवाई की।

डायल 100 में नियुक्त कांस्टेबल सतेंद्र सिंह ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान असालतपुरा पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड विजय कुमार के साथ बदतमीजी व अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि विरोध करने पर सिपाही ने होमगार्ड विजय कुमार के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले की शिकायत एसएसपी के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही सिपाही का मेडिकल कराने का आदेश दिया। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें एल्होकल की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद सिपाही सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा कटघर थाने में नियुक्त चालक भोजपाल व कांस्टेबल मनीष कुमार का थाने में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले की जांच की गई तो दोनों सिपाही कटघर थाने के ही निकले। जांच में ये भी बात सामने आई कि इनका वीडियो कटघर थाने के ही सिपाही रवि कुमार द्वारा बनाया गया था। उसने ही वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। एसएसपी ने इस मामले में तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed