फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वेस्ट यूपी में आतंक की पाठशाला चला रहे 56 पाकिस्तानी

वेस्ट यूपी में आतंक की पाठशाला चला रहे 56 पाकिस्तानी

Mon, 10 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में आतंक की पाठशाला चला रहे 56 पाकिस्तानी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

करीब 13 साल पहले भारत - पाक क्रिकेट सीरीज देखने के बहाने देश में दाखिल हुए 56 पाकिस्तानियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक की पाठशालाएं खोल ली हैं। भोले - भाले युवाओं को बरगला कर आतंकी कैंपों में धकेलने के साथ ही ये पाकिस्तानी सरहद पार बैठे अपने आकाओं के हुक्म पर वेस्ट यूपी के शहर - कस्बों में स्लीपिंग माड्यूल्स का जाल भी तैयार कर रहे हैं। ये सभी क्रिकेट बीजा पर 2005 में इंडो-पाक क्रिकेट सीरीज देखने आए थे, लेकिन खुफिया एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर मोहाली, दिल्ली, कानपुर तथा बंगलौर से किस्तों में गायब हो गए।
गृह मंत्रालय ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को लापता पाकिस्तानियों की सूची के साथ ही उनके पासपोर्ट और बीजा नंबर भेजकर इन्हें खोजने का हुक्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के सर्कुलर में बताया गया है कि क्रिकेट मैच देखने आए पाकिस्तानियों की संख्या करीब छह हजार थी। बाकी तो सीरीज खत्म होने के बाद पाकिस्तान लौट गए लेकिन 56 पाक नागरिक अपने देश नहीं लौटे। खुफिया एजेंसियों को मिले गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार मोहाली से 11, बंगलौर से 29 तथा दिल्ली व कानपुर से 16 पाकिस्तानी नागरिक स्थानीय खुफिया एजेंसियों की आंखों से ओझल हो गए थे। इनका आज तक पता नहीं चल सका है। ये न तो आज तक पाकिस्तान वापस गए और न ही देश में कहीं पुलिस या खुफिया एजेंसियों के हत्थे चढ़े हैं। इन सभी के बीजा एक्सपायर हो चुके हैं। लापता होने वाले पाक नागरिकों में लाहौर, इस्लामाबाद सहित पाकिस्तान के तमाम शहरों के नागरिक शामिल हैं। गृह मंत्रालय के ताजा पत्र में आशंका जताई गई है कि ये पाकिस्तानी नागरिक आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं और वेस्ट यूपी के शहर तथा कस्बों में बेहद गोपनीय तरीके से आतंकी आपरेशन चला रहे हैं। लापता पाकिस्तानियों में से अधिकांश युवा हैं और वेस्ट यूपी में युवाओं को बरगला कर आतंक की राह पर भेजने की कोशिशों में जुटे हैं। गृह मंत्रालय ने इन सभी के नाम फोटो, बीजा तथा पासपोर्ट नंबर भेजकर स्थानीय एजेंसियों से इन्हें खोजने को कहा है।
विज्ञापन


मोहाली से लापता पाकिस्तानी।
मलिक जैब आलम पुत्र मलिक मुकीहर अहमद, शहजाद पुत्र जब्बार अली, कय्यूम पुत्र मुहम्मद अय्यूब, नबार खान पुत्र नबाव खान , सैय्यद मुहम्मद पुत्र नायर मुहम्मद, इब्राहीम खान पुत्र बहाउद्दीन, इनायत पुत्र खुर्शीद, तस्वीज खान पुत्र अख्तर खान, मुहम्मद जाहिर पुत्र जाहिद, मुहम्मद कामरान पुत्र मुहम्मद जाहिद।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और कानपुर से लापता पाक नागरिक
मुहम्मद शमी पुत्र मुहम्मद शफी, मुहम्मद उस्मान पुत्र मुहम्मद शाहिद , शमशाद पुत्र बजरूद्दीन , खालिद पुत्र अब्दुल हकीम, इम्मितयाज पुत्र इम्तियाज अहमद, रिजवान अली पुत्र अब्दुल अली, नबीर अब्बास पुत्र नायर अब्बास, हमीद उल्ला खां पुत्र मुहम्मद असलम खान आदि।


लापता पाकिस्तानियों को खोजने के लिए एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। यह गोपनीय मामला है कि इसलिए इसे लेकर कोई भी तथ्य मीडिया या अन्य किसी व्यक्ति के साथ साझा नहीं किया जा सकता। - जुगल किशोर, एसपी इंटेलिजेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed