{"_id":"5b2574554f1c1bfa6e8b85a0","slug":"111529181269-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ में ट्रैक की प्लेट टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांठ में ट्रैक की प्लेट टूटी
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के कौढ़ा स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ओएचई पोल पर पैनल लटकने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक मैन की सूचना पर विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में पैनल को ठीक कर दिया गया। जिसकी वजह से छह ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इस हादसे की वजह से लखनऊ नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट 50 मिनट तक रुकी रही। इसी तरह चंडीगढ़ - लखनऊ मेल एक घंटा, हावड़ा से लालगढ़ एक्सप्रेस 40 मिनट. आनंद विहार सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 50 मिनट और प्रयाग बरेली एक्सप्रेस 20 मिनट खड़ी रही।
शनिवार सुबह 10.30 बजे इलाहाबाद से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस का हापुड़ के पास इंजन फेल हो गया था। एक घटे बाद दूसरा इंजन लगाने पर ही यह ट्रेन रवाना हो सकी। मुरादाबाद के कांठ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर पटरी की फिश प्लेट टूट गई। पेट्रोलिंग टीम ने प्लेट टूटी देखी तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने आधा घंटे में प्लेट ठीक करके ट्रेनों का संचालन शुरू कराया।
शाहजहांपुर में ओएचई तार टूटा, पांच मालगाड़ियां रुकी
शाहजहांपुर में एक मालगाड़ी से ओएचई तार टूट गया। जिससे ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ओएचई को ठीक किया गया। जिसके कारण सुबह दस बजकर 55 मिनट से दोपहर बारह बजे तक संचालन बंद रहा। इस बीच चार मालगाड़ियां बीच में ही रोक दी गई थी। ओएचई ठीक किए जाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। जबकि खुर्जा मेरठ रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन के इंजन से स्लीपर टकरा गया। जिसके कारण इंजन में खराबी आ गई। इंजन ठीक करने के बाद ट्रेन रवाना सकी।