फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दो साल में 15 शादी, दोबारा जेल गई लुटेरी दुल्हन

दो साल में 15 शादी, दोबारा जेल गई लुटेरी दुल्हन

Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दो साल में 15 शादी, दोबारा जेल गई लुटेरी दुल्हन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खुद को कुंवारी बताकर अमरोहा के युवक से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली युवती और उसके पति के खिलाफ मंगलवार को कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति की तलाश की जा रही है। ये दोनों दंपती पूर्व में मैनाठेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद भी वह बहन-भाई बनकर ठगी कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि अब तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के करीब 15 युवकों से वह शादी कर चुकी है।
एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि युवती प्र्रीति मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है। उसने कटघर की इंदिरा कालोनी में रहने वाले गौरव से शादी की है। दंपती खुद को बहन भाई बताकर लोगों का शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। गौरव खुद को प्र्रीति का भाई बताकर शादी में उसका कन्यादान करता था। प्रीति शादी के बाद दूल्हे के घर में रखी नकदी और जेवर चोरी कर पति के साथ भाग जाती थी। दूल्हे पक्ष को डराने के लिए खुद ही पुलिस के पास शिकायत कर देते थे, जिससे की पीड़ित पक्ष दबाव में आ सके। ऐसा ही इन दोनों आरोपियों ने अमरोहा के हसनपुर निवासी वीरपाल के साथ किया था। उससे 45 हजार रुपये में प्रीति की शादी का रिश्ता तय किया गया था। सोमवार को उससे 40 हजार रुपये भी हड़प लिए गए थे। इसके बाद प्रीति को जब वेदपाल और उसके परिवार के लोग अपने साथ अमरोहा ले जाने लगे तो रास्ते में पुलिस को देख प्रीति ने शोर मचा दिया, जिसके बाद बस रुकवाकर जब दोनों पक्षों ने पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन



जेल से छूटने के बाद लुटेरी दुल्हन की पांच शादी
मुरादाबाद। पुलिस की मानें तो जेल से छूटने के बाद लुटेरी दुल्हन प्रीति की पांच युवकों से शादी तय की गई, इस दौरान लोगों से तीन लाख रुपये ठगे गए हैं। अन्य पीड़ितों ने डर की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर उनकी तरफ से भी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूर्व में जेल जाने से पहले प्रीति ने दस शादियां की थी। चार माह तक दंपती जेल में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंपती पर केस, बिचौलिए ‘बच गए’
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर गौरव और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन शादी का रिश्ता तय कराने वाले बिचौलिए इस मामले में बच गए हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, हालांकि एसपी सिटी का कहना है कि दंपती से पूछताछ के बाद जो भी लोग इस गिरोह से जुडे़ हुए होंगे उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed