{"_id":"5ae8d5124f1c1b65098b752f","slug":"111525208338-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने पांच दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने पांच दुकानों में चोरी
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
स्टेशन रोड पर रोडवेज पुलिस चौकी के सामने पांच दुकानों में चोरी की वारदात की गई। चोरों ने दुकान से कीमती सामान और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली है। दुकानदारों ने गलशहीद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नवीन नगर में रहने वाले दीपक कुमार की रोडवेज पुलिस चौकी के सामने दीपक फैंसी सीट कवर के नाम से दुकान है। आरोप है कि रात को चोरों ने दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया है। दूसरी वारदात पेंटर टीएन खान की दुकान में हुई है। इनकी दुकान से चोर 35 हजार रुपये चुरा ले गए। तीसरा मामला असालतपुरा निवासी सुलेमान की दुकान है। सुलेमान वेल्डिंग का काम करते हैं, चोर उनकी दुकान से पांच हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर ले गए। चौथी वारदात मुगलपुरा निवासी सोने की फैंसी सीट कवर की दुकान में हुई। चोर 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पांचवीं वारदात करूला निवासी भूरा की इंवर्टर बैट्री की दुकान में की गई। भूरा की दुकान से चोर 20 हजार रुपये और तीन बैट्री चोरी कर ले गए।