{"_id":"5c365a41bdec2256e741c808","slug":"101547065921-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की संदिग्\nध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गए युवक की संदिग् ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी युवक पप्पू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
गांगन वाली मैनाठेर निवासी पप्पू की शादी अमरोहा के उझारी निवासी संगीता के साथ हुई। पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। मंगलवार को पप्पू पत्नी को लेकर उसके मायके गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सूचना मिलने पर पप्पू के परिजन भी अमरोहा पहुंच गए थे। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया था। टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पप्पू को जहर खिलाया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है।