फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार

चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
चरस की तस्करी में महिला गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस ने शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन से चरस की तस्करी के आरोपी में एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के बैग से 2.60 किलोग्राम चरस बरामद की गई। है। महिला बिहार से चरस लेकर अंबाला जा रही थी। बरामद की गई चरस की कीमत ढाई लाख रुपये के करीब बताई गई है। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला राज कुमारी बरेली के धमौरा थानाक्षेत्र के हररामपुर गांव की रहने वाली है। सूचना मिली थी कि एक महिला सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बिहार से सवार हुई है। वह मुरादाबाद में उतरकर दूसरी ट्रेन में सवार होगी। शुक्रवार सुबह ट्रेन जैसे ही मुरादाबाद पहुंची। महिला ट्रेन से नीचे उतर गई। जीआरपी ने घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लेे लिया। पूछताछ में महिला ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। अंबाला में महिला के जेठ के बेटे की ससुराल है। वहां तक उसे बैग पहुंचाना था। बैग पहुंचाने के लिए महिला को पांच हजार रुपये मिलते थे। जीआरपी ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



कर्ज चुकाने को उतरी चरस की तस्करी में
मुरादाबाद। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। घर चलाने के लिए कमाई का कोई स्रोत नहीं है। तब उसके जेठ के लड़के ने उससे कहा कि वह बिहार से एक बैग लेकर अंबाला जाएगी तो उसे हर चक्कर में पांच हजार रुपये मिलेंगे। इसके महिला ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सप्तक्रांति ट्रेन से आना जाना शुरू कर दिया है। महिला इस ट्रेन से मुरादाबाद में उतर जाती थी। यहां से महिला अंबाला जाने वाली ट्रेन में सवार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed