{"_id":"59f0f4ea4f1c1bf2538b8da9","slug":"101508963562-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर के गोविंदनगर में हुआ हादसा, परिवार में मातम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
नौकरी की तलाश में घर से निकले कटघर के अंबेडकर नगर निवासी एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा बुधवार को गोविंदनगर में रेलवे लाइन के पास हुआ।
कटघर के अंबेडकर नगर के शिवपुरी में रहने वाले रंजीत उर्फ मोगरी (27) पीतल पॉलिश का काम करते हैं। दीपावली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। बुधवार सुबह रंजीत नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। एसएचओ कटघर जसपाल ने बताया कि सुबह साढे़ 11 बजे रंजीत लौट रहे थे, इस दौरान गोविंदनगर में ट्रेन की चपेट में आ गए। सिर धड़ से अलग हो गया था। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी। अंदेशा आत्महत्या का जताया गया। एसएचओ कटघर जसपाल ने बताया कि मौके पर जाकर छानबीन की। इस दौरान हादसे की सूचना पर रंजीत के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजनों और पुलिस का कहना है कि रंजीत की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
साल भर के भीतर परिवार में दो बेटे की मौत
मुरादाबाद। रंजीत के भाई रोबिन ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में मां पुष्पा, बहन ज्योति, मीना भाई पवन हैं। रोबिन ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके बडे़ भाई अजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। परिवार अभी उस सदमे से उभर नहीं पाया था कि बुधवार को एक और भाई रंजीत की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रोबिन ने बताया कि वह बुधवार को नौकरी करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक महिला ने गोविंदनगर में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत की सूचना दी। हादसे की सूचना पर रोबिन भी मौके पर मामले की जानकारी करने पहुंच गया। वहां पर उसने देखा तो शव उसके भाई रंजीत का था, जिसे देख वह सहम गया।