{"_id":"5f0435248ebc3e42b14ea91c","slug":"crime-news-sambhal-man-found-dead-horror-killing-case-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: एक सप्ताह पहले पेड़ से लटके मिले थे प्रेमी युगल के शव, आज मिली प्रेमिका के भाई की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: एक सप्ताह पहले पेड़ से लटके मिले थे प्रेमी युगल के शव, आज मिली प्रेमिका के भाई की लाश
Tue, 07 Jul 2020 02:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी (संभल)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव गढ़ा के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एक सप्ताह पहले भी इसी गांव में प्रेमी युगल बंटी व सुखिया का शव मिला था। मृतक युवक सुखिया का भाई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक कुलदीप(22) के शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है। एक जुलाई को गांव निवासी प्रेमी युगल बंटी एवं सुखिया का शव भी चंद्रपाल के खेत में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन
तभी से युवती के पांचों भाई फरार थे, पिता तुलसीराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उसके बाद से परिजनों का कुलदीप से संपर्क नहीं हो रहा था। मंगलवार सुबह परिजन जंगल में कुलदीप की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई गोपाल ने कुलदीप का शव लटका देखा, तो परिजनों को सूचना दी। शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। जहां कुलदीप का शव मिला है वह इलाका गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ता है।
घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, अभी तक प्रेमी युगल की हत्या के मामले में भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि सुखिया के भाई कुलदीप का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। शव गल चुका है और कई दिन पुराना है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।