{"_id":"578488474f1c1b117a13e1bd","slug":"crime-in-shadi-fuction","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मिड टाउन से छह लाख रुपये भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मिड टाउन से छह लाख रुपये भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
नोटों भरा बैग उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार स्थित मिड टाउन क्लब में एक ज्वैलर्स की बेटी के शादी समारोह से सोमवार रात रुपयों भरा बैग गायब हो गया। बैग में छह लाख रुपये और ज्वैलरी थी। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक को बैग ले जाते देखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बिजनौर जिले के स्यौहारा निवासी ज्वैलर्स प्रदीप कुमार वर्मा की बेटी सोनम वर्मा की सोमवार को मिड टाउन क्लब में शादी थी। मुरादाबाद के शिक्षक मोहित वर्मा के साथ उसकी शादी तय हुई है। बारात आने के बाद जयमाला की रस्म भी हो चुकी थी। रुपयों और ज्वैलरी का बैग दुल्हन के भाई अमित वर्मा के हाथ में था। लेकिन रात करीब डेढ़ बजे अमित रुपयों का बैग स्टेज पर ही रखकर पानी पीने चला गया। कुछ मिनट बाद वह आया तो बैग गायब था।
रुपयों और ज्वैलरी का बैग गायब होने से अमित के होश फाख्ता हो गए। उसने बैग की तलाश शुरू की और परिजनों को बताया। पूरे मंडप में बैग की खोज की गई लेकिन बैग कहीं नहीं मिला। बैग में छह लाख रुपये और ज्वैलरी बताई जा रही है। देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों कर फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक को बैग ले जाते दिखाया गया है। शुरू में कहा गया कि बैग ले जाने वाला युवक होटल का ही वेटर है लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।