फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime

लॉक डाउन में शराब तस्करी और गोकशी में दस आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
मुरादाबाद। लॉकडाउन में शराब तस्करी और पशु काटने के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से शराब और मांस बरामद हुआ है। कटघर, डिलारी, बिलारी और ठाकुरद्वारा पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि कटघर पुलिस ने बुधवार रात दबिश देकर इमरान, उस्मान निवासी ख्वाजा नगर थाना कटघर और फुरकान निवासी चौधरपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 41 हजार 840 रुपये और तीस किलो मांस व पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा पंडित नगला निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस वसीम की तलाश पांच अप्रैल से कर रही थी। बिलारी पुलिस ने औरंगजेब और उसके भाई जहांगीर और शाने आलम व वारिस निवासी सिसोना थाना बिलारी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सिसोना निवासी मोहम्मद शवेज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोहम्मद शवेज ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके खेत में पशु काट कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। डिलारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वांछित आरोपी मोहम्मद सम्मी निवासी ढकिया पीरू थाना डिलारी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ठाकुरद्वारा पुलिस ने गुरुवार को अशोक कुमार और कदम सिंह निवासी सुरजन नगर थाना ठाकुरद्वारा को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed