फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cricketer Mohammad Shami wife Haseen Jahan will be seen in the film Titli

फिल्म ‘टिटली’ में नजर आएंगी हसीन जहां, क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने की मॉडलिंग के साथ फिल्मों की शुरुआत

Sun, 17 Jan 2021 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jan 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
cricketer Mohammad Shami wife Haseen Jahan will be seen in the film Titli
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां तमाम विवादों के बाद अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। एक तरफ मोहम्मद शमी भारतीय टीम में जी तोड़ मेहनत कर रहे है, तो वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां मॉडलिंग के साथ फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। 
विज्ञापन


अब वह फिल्म टिटली में एक मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में वह अपनी छह वर्षीय बेटी के लिए ससुराल वालों से जूझती नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म कोलकाता सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नामांकित हो चुकी है।
विज्ञापन


हसीन जहां ने बताया कि फिल्म टिटली में छह वर्षी बेटी टिटली की मां पायल की भूमिका निभा रही हैं। शादी के समय वह एक डांसर थी। वह डांस को लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं। लेकिन उनके ससुर की जिद के चलते डांस छोड़ना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाद में वह अपनी बेटी टिटली को भी डांसर बनाना चाहती है, जो सपने उन्होंने देखे थे, उन्हें वह अपनी बेटी के रूप में पूरा करना चाहती हैं। इसके लिए वह अपने ससुराल वालों से भी झगड़ती है। 

हसीन जहां ने बताया कि फिल्म टिटली में भी उनकी भूमिका रियल लाइफ की तरह है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जो ससुराल दिखाया गया है वह पढ़ा लिखा परिवार है। वह लोग कोई गलत हरकत नहीं करते है। फिल्म में पति सपोर्ट करते है, लेकिन रियल में ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed