फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cricket tournament from today

अंडर-16 अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
cricket tournament from today
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 अंतर जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। इसमें रामपुर, संभल, अमरोहा और मुरादाबाद जिले की टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जाएंगे। शुक्रवार को पहला मुकाबला मुरादाबाद और रामपुर की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को अमरोहा और संभल की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इन मैचों के नतीजों के आधार पर आगे के मुकाबले होंगे। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह साढ़े सात बजे मैदान पहुंचना होगा, आठ बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इन मुकाबलों के आधार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कराने के लिए चुनेंगे। यूपीसीए ने पूर्व रणजी खिलाड़ी उबैद कमाल को चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया है। जबकि अंपायर के रूप में विवेकानंद मलिक, जतिंदर सिंह और स्कोरर के रूप में हरीश चौहान को नियुक्त किया गया है। सभी मैच केवल बालक वर्ग में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed