{"_id":"66a6e9545bf200120b046df6","slug":"cricket-selection-of-under-23-and-senior-category-players-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-447944-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : अंडर-23 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : अंडर-23 व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मंडल के अंडर-23 व सीनियर वर्ग के क्रिकेटरों का चयन रविवार को किया गया। दिल्ली रोड स्थित रुक्मणी एकेडमी के मैदान पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने ट्रायल्स लिए। पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि ट्रायल्स में 82 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें अंडर-23 वर्ग के 42 व सीनियर वर्ग के 40 खिलाड़ी शामिल रहे। ट्रायल के दौरान बल्लेबाजों के तकनीकी कौशल पर ध्यान दिया गया। मीडियम पेसर को खेलते समय उनके सिर व आंखों की स्थिति और बल्ले की दिशा के लिहाज से अंक दिए गए। इसी तरह गेंदबाजी में भिन्नता को तरजीह दी गई। स्पिन में टर्न व मीडियम पेस गेंदबाजी में बेहतर स्विंग वाले खिलाड़ियों को अच्छी तरह परखा गया। विकेट कीपिंग में डाइविंग सेंस और कैचिंग जजमेंट की परीक्षा ली गई। चयनकर्ताओं ने कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिह्नित किया।
सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की सूची यूपीसीए की ओर से घोषित की जाएगी। इस मौके पर मुख्य चयनकर्ता के रूप में डीएसए के संयुक्त सचिव बदरुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप टंडन व अमन लिट मौजूद रहे।