फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Crackdown on those who set up goat market

Moradabad News: बकरा मंडी लगवाकर उगाही करने वाले पर एमडीए ने कसा शिकंजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on those who set up goat market
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए की एकता विहार कॉलोनी के पास खाली पड़ी जगह में बकरीद के नजदीक आने पर वहां लगने वाले बकरों व भैंसों के अवैध बाजार से परेशान हैं। कॉलोनी निवासी लोगों की शिकायत पर एमडीए ने वहां मुनादी कराकर बाजार न लगाने की चेतावनी भी दी है। एमडीए सचिव ने इस संबंध में डीएम, एसएसपी को भी पत्र लिख कर कर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर दोहारा पर एमडीए की एकता विहार दक्षिणी कॉलोनी है। वहां कॉलोनी से सटे और ओवरब्रिज के पास काफी खाली जगह है। दक्षिणी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने एमडीए वीसी से मुलाकात कर शिकायत की थी कि एमडीए की खाली पड़ी जगह, कॉलोनी के भीतर मार्ग पर एक व्यक्ति बकरीद नजदीक आते ही बकरा और भैंसों का बाजार लगवाता है। उसके एवज में पशु बेचने आए लोगों से वह अवैध वसूली करता है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एमडीए ने कुछ दिन पहले मौके पर प्रवर्तन टीम पशु बाजार लगवाने वाले व्यक्ति व वहां पशु लाने वाले लोगों को खदेड़ा था। अनाउंस (मुनादी) करा वहां दोबारा पशु बाजार लगाने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति के कहने पर तमाम पशु पालक कॉलोनी के भीतर बाजार लगाने पहुंच गए। बताया जाता है कि इस संबंध में एमडीए सचिव ने एसएसपी को भी पत्र लिख कर वहां लगने वाली अवैध बाजार को रुकवाने की मांग की थी। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति कॉलोनी के भीतर बाजार लगवाने के लिए कई पशु पालकों को बुलवा लिया था। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कॉलोनी के भीतर से बकरा बेचने आए लोगों को बाहर किया।
विज्ञापन


- एमडीए की एकता विहार दक्षिणी कॉलोनी के लोगों ने वहां बकरीद के मौके पर बकरों व भैंसों की लगने वाली अवैध बाजार को हटवाने की मांग की थी। इस संबंध में पहले ही मुनादी करा दी गई थी। जो व्यक्ति बाजार लगवाता था उसने इस संबंध में 50 साल पुराना एक आदेश दिखाया है। वह उसके परिवार की निजी भूमि पर बाजार लगवाने का है। जिसकी जांच के लिए भी डीएम को पत्र लिखा गया है। - अंजू लता, सचिव एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

- कॉलोनी के लोग बकरीद के मौके पर हर साल लगने वाले इस अवैध बाजार से काफी परेशान रहते हैं। कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि उनकी कॉलोनी व उसके मार्ग पर पशु बाजार न लगे। कई लोगों को पशु घायल कर चुके हैं। प्रशासन को इसमें ठोस कदम उठाना चाहिए। - सऊद आसिफ उर्फ शान, एकता विहार पब्लिक वेलफेयर सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed