फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cow slaughter accused arrested

Moradabad News: गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused arrested
भगतपुर। क्षेत्र के ग्राम उदमावाला के जंगल में गोकशी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।ग्राम उदमावाला निवासी विक्रम सिंह के अनुसार पंद्रह मार्च की सुबह वे खेत पर गए थे वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि खेत में गोवंशीय पशु का सिर व खाल थी। इसके बाद उन्होंने भगतपुर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में विक्रम सिंह ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने आरोपी वीरू निवासी ग्राम चक गजरौला थाना टांडा जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed