फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   court convicted seven year pinishment to minor's rapist

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने पर सात साल कारावास

Fri, 27 Nov 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने उसे सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में नाबालिग ने अपहरणकर्ता पर बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसकी मेडिकल में पुष्टि हुई थी। अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में ट्रायल हुआ।
विज्ञापन



चंदौसी के थाना बनियाठेर निवासी हरज्ञान पुत्र रमेश कश्यप के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने 19 अक्तूबर 2012 को अपनी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट बनियाठेर थाने में दर्ज कराई थी। करीब एक माह बाद किशोरी को बरामद किया गया था।
विज्ञापन



धारा 164 में उसका बयान कराया गया तो नाबालिग ने बताया था कि शादी का झांसा देकर युवक उसको ले गया था। 25 दिन उसे अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता धर्मेन्द्र सिंह ने तथा अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी विनोद सिंह ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यायाधीश मनोज अग्रवाल ने हरज्ञान को अपहरण की धारा 363 और 366 और दुष्कर्म की धाराओं में कुल सात साल के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed