फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Couple beaten up for refusing to drink alcohol in front of their house

Moradabad News: घर के सामने शराब पीने से मना करने पर दंपती को पीटा

Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up for refusing to drink alcohol in front of their house
ठाकुरद्वारा। गांव राजुपुर कला मैं शराब पीने से मना करने पर दंपती को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा। गांव निवासी शबनम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 13 अगस्त को रात करीब 10:30 बजे गांव के सरफराज, फुरकान उसके घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे और आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इस पर उसने बाहर आकर उनसे घर के सामने शराब पीने का विरोध किया तो उन्होंने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। शोर सुनकर उसके पति भूरे भी बाहर आए। इस पर उन्होंने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति-पत्नी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागे तो आरोप है कि सरफराज ने अपने अन्य परिवार के लोगों को बुला लिया और घर में घुसकर फिर पति-पत्नी को बुरी तरह मारा पीटा। उनकी चीख पुकार सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed