फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Countdown begins for village government, confusion over new system

Moradabad News: गांव की सरकार का काउंट डाउन शुरू, नई व्यवस्था पर असमंजस

Mon, 18 May 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 18 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Countdown begins for village government, confusion over new system
मुरादाबाद। गांव की सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। एक सप्ताह बाद मुरादाबाद मंडल के संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर व मुरादाबाद जिले की सभी 3692 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। पंचायतों की बागडोर प्रशासक के हाथ में जाना लगभग तय है लेकिन अभी तक शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन

चाहे मौजूदा ग्राम प्रधान हों, या फिर प्रधानी के लिए कई महीनों से मेहनत कर रहे दावेदार, हर कोई यही जानना चाहता है कि अब गांव की सरकार के संचालन की व्यवस्था क्या होगी। मुरादाबाद की 643, अमरोहा की 576, संभल की 670, रामपुर की 680 और बिजनौर की 1123 सहित कुल 3692 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के अनुसार अभी तक शासन ने पंचायतों के संचालन की नई व्यवस्था के बारे में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

पंचायत राज व्यवस्था से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि प्रदेश सरकार इस पर मंथन जरूर कर रही है। भले ही समय पर पंचायत चुनाव न कराने के पीछे पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं होने, मामला कोर्ट में होने या फिर कुछ अन्य कारण बताए जा रहे हों लेकिन जानकारी मानते हैं कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए सरकार पंचायत चुनाव के बाद की गुटबाजी का रिस्क लेना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सरकार इस बात पर भी मंथन कर रही है कि मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने या उनकी अध्यक्षता में समिति गठित कर संचालन का अधिकार देने से गांवों में तैयारी कर रहे दावेदार कहीं नाराज न हो जाएं, क्योंकि इनकी संख्या मौजूदा प्रधानों से कहीं अधिक है।

दूसरा विकल्प एडीओ (पंचायत) को प्रशासक बनाकर पंचायत सचिव के माध्यम से संचालन कराने का तो है ही।
फिलहाल तो पंचायतराज मंत्री कई बार प्रधानों की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति को ही पंचायतों के संचालन के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देने की बात कह चुके हैं। इसलिए अधिक संभावनाएं इसी व्यवस्था के किए जाने की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed