फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councilor's husband and son accused of assaulting municipal employee

Moradabad News: सभासद पति और पुत्र पर नगरपालिका के कर्मचारी से मारपीट का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Councilor's husband and son accused of assaulting municipal employee
ठाकुरद्वारा। अलाव जलाने के विवाद में नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ मारपीट हो गई। सभासद पति और पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने रविवार को कोतवाली पर प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती वार्ड एक निवासी अक्षय कुमार ने अपने समाज के लोगों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर कहा कि वह 17 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे अपने वार्ड में नगर पालिका के निर्देश पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेकर गया था। आरोप है कि तभी वहां आए सभासद पति और पुत्र ने अलाव जलाने के स्थान को लेकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। गालियां देने के विरोध पर उसे लात घूंसों से मारा पीटा। शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आकर उसे बचाया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में सभासद पति राजेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की कोई घटना नहीं हुई। वह अलाव जलाने को लेकर दूसरे व्यक्ति से हंसी मजाक कर रहे थे। जिससे कर्मचारी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगीं। इस मामले में दोनों पक्षों में पंचायत कर समझौता हो गया है। मौके पर आशु वाल्मीकि, रिंकू पहलवान, अमन सम्राट, सुभाष चौधरी, ओमकार, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो 8,9 ठाकुरद्वारा कोतवाली पर नगर पालिका कर्मचारी से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed