फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councilors created ruckus alleging rigging in tax collection

Moradabad News: टैक्स वसूली में धांधली का आरोप लगा पार्षदों ने किया हंगामा

Tue, 05 Mar 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 05 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Councilors created ruckus alleging rigging in tax collection
मुरादाबाद। नगर निगम बोर्ड बैठक में टैक्स वसूली का मुद्दा छाया रहा। अधिकांश पार्षदों ने निगम के टैक्स विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। बैठक में 2023-24 के पेश किए गए 5.69 अरब का पुनरीक्षित बजट भी पास हो गया। बैठक में निगम अधिकारियों पर समस्या का समाधान नहीं करने, सदन में उठे समस्या के भ्रामक जवाब देने, स्मार्ट सिटी के कार्यों के आय-व्यय व कार्य को पार्षदों से छिपाने का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। कई पार्षदों ने सदन में उठाई गई समस्या को प्रोसीडिंग से गायब करने का भी मुद्दा उठाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने टैक्स संबंधी पत्रावलियों की जांच कमेटी गठित कर कराने के साथ टैक्स कम दिखाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित सभागार में महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षद सुरेंद्र विश्नोई ने कहा कि टैक्स वसूली के मामले में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी खेल कर रहे हैं। एक औद्योगिक इकाई ऐसी है, जिसका मार्च 2023 तक कुल 1.59 लाख का टैक्स आ रहा था। जबकि वैसी ही कुछ अन्य इकाइयों का कई गुना अधिक टैक्स लगा कर नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने जब इस पर सवाल उठाया तो अब उसी फर्म का जिसका कम टैक्स लगा कर भेजा जा रहा था, करीब 16 लाख रुपये का टैक्स का नोटिस भेज दिया गया। उन्होंने टैक्स का गलत आंकलन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्षद नदीम अंसारी, अनुभव मेहरोत्रा, विशाल सिंह गोलू, देश रतन कत्याल व उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने भी टैक्स वसूली के नाम पर धांधली करने का आरोप लगाया। उन्होंने जीआईएस सर्वे के आधार पर भेजे जा रहे नोटिस की जांच की मांग की। पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में गड़बड़ी व लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर पार्षदों के आग्रह के बावजूद किसी समस्या को गंभीरता से नहीं लेने के भी आरोप लगाए। बैठक के अंत में पूर्व पार्षद संजय सक्सेना के कुछ दिन पहले हुए निधन पर भी सभी पार्षदों ने शोक जताया। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी एके मिश्रा समेत नगर निगम के सभी अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे। संचालन अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की ई-बाइक, वाटर एटीएम के उपयोग का मांगा ब्योरा
पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि करोड़ों रुपये की स्मार्ट सिटी की चल रही योजनाओं की जानकारी पार्षदों के मांगने के बाद भी नहीं दी जा रही हैं। शहर में कितने घंटे ई-बाइकें चली, उससे कितनी आय हुई, किस खाते में जमा हुई इसका ब्योरा सदन को दिया जाए। इसके अलावा शहर में करोड़ों रुपये के लगे वाटर कूलर का कितना पानी अब तक शहर के लोगों द्वारा उपयोग किया गया, उससे कितनी धनराशि आई और वह किस खाते में जमा की गई के साथ इस पर खर्च धनराशि का भी ब्योरा मांगा। उपाध्यक्ष डॉ. अनुभव मेहरोत्रा राहुल वरुण ने बताया कि क्षेत्र के नाले आख्या अनुपालन में दिखाया पूर्ण हो गया है। सदन में पिछली बार जो गोलमोल दिया है। पुनरावृत्ति न हो दोषियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रामक सूचना देने पर एई ने सदन में व्यक्त किया खेद
पार्षद राहुल देव ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने रामलीला मैदान के आसपास क्षेत्र में पानी निकास की समस्या का समाधान करने व अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिसके अनुपालन में लिखित तौर पर दिया गया कि आरसीसी नाली का निर्माण करा दिया गया है। जबकि यह नाली बनाई ही नहीं गई। फर्जी आख्या पेश कर सदन को गुमराह करने का आरोप भी नगर निगम प्रशासन पर लगाया। सहायक अभियंता एसपी सिंह ने स्वीकार किया कि यह आख्या गलत दर्ज हो गई। महापौर के निर्देश पर सहायक अभियंता ने सदन से इसके लिए खेद भी व्यक्त किया।
दबंगई से टैक्स वसूली का व्यस्त ने उठाया मुद्दा, कार्रवाई की मांग
एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि गलत ढंग से टैक्स वसूली कुछ कर्मचारी कर रहे हैं। टैक्स वसूली टीम एक चिकित्सक के पास जबरन टैक्स वसूली के लिए नोटिस के साथ पहुंच गई। जबकि वह चिकित्सक जिस कॉलोनी में रहते हैं वह कॉलोनी अभी नगर निगम को हैंडओवर भी नहीं हुई है। उसका वीडियो भी वायरल होने की की बात कही। उन्होंने नगर आयुक्त से वीडियो का अवलोकन करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई को कहा।
गोपाल अंजान ने कांठ रोड के खस्ताहाल होने का उठाया मुद्दा
एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि कांठ रोड पर हरथला के पास काफी समय से मार्ग खस्ताहाल है। उसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। दिन भर उससे उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को मार्ग की दशा जल्द सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वह नगर के पार्षदों से तालमेल व सहयोग के साथ शहर को आगे बढ़ाने का काम करें।
दो समस्याओं का बैठक खत्म होने से पहले कर दिया समाधान
वार्ड-63 की पार्षद ईरमनाज ने सदन को बताया कि जामा मस्जिद पार्क में अवैध रूप से बिना अनुमति प्राइवेट व्यक्ति झूले का संचालन कर रहा है। जिसकी आड़ में वहां तमाम अराजक तत्व भी जमा होते रहते हैं। एक अन्य पार्षद ने कांठ रोड पर साईं हॉस्पिटल के सामने प्राइवेट व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बाइक स्टैंड संचालित करने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सदन की बैठक के बीच में ही प्रवर्तन दल टीम भेज समस्या का समाधान करवा सदन को भी अवगत करा दिया। सदन ने इसकी सराहना भी की।
नगर निगम बोर्ड बैठक में पूर्व में कार्यकारिणी की बैठक में पेश 5.59 अरब का पुनरीक्षित बजट मूल रूप से पास हो गया है। पार्षदों ने टैक्स वसूली, सफाई संबंधी, मृतक कर्मचारियों के स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति समेत कई समस्याएं उठाईं। सभी की समस्या व सुझावों को नोट किया गया है। अतिक्रमण संबंधी दो शिकायतों का तुरंत समाधान करा दिया गया, शेष का भी जल्द समाधान कराया जाएगा।

दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
बैठक में पार्षदों ने स्मार्ट सिटी, टैक्स वसूली, सड़क, सीवर लाइन समेत तमाम समस्याएं सदन में रखीं। पिछली कार्यकारिणी में पेश किए गए पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन इस बैठक में किया गया है। छह मार्च को 15वें वित्त राज्य आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर बैठक होगी। 13 मार्च को कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें 2024-25 के मूल बजट पर चर्चा होगी। नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसे लेकर पार्षदों ने भी हर्ष है।- विनोद अग्रवाल, महापौर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed