फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   costumer through out of bank

धक्के मारकर बैंक से निकाले ग्राहक, लोगों ने हाईवे जाम किया

Thu, 15 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
costumer through  out of bank
करुला स्थित प्रथमा बैंक के बाहर लाइन में खडे लोगो ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई की पाकबड़ा शाखा में बुधवार दोपहर कैश की मांग कर रहे ग्राहकों को धक्का मारकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस व्यवहार पर लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पाकबड़ा थाने के सामने दिल्ली हाईवे पर लोगों ने जाम लगाकर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन


पाकबड़ा में थाने के सामने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बुधवार की सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। कई घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों का पता चला कि कैश नहीं है। कैश न होने की जानकारी पर लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने पुलिस बुलवाकर  ग्राहकों को धक्के  देकर बैंक से बाहर निकलवा दिया। बैंक कर्मचारियों के इस व्यवहार से लोग भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्राहकाें ने थाने के सामने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed