फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   correct power and water Supply on Eid is challenges

ईद पर बिजली-पानी दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती 

Wed, 06 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
correct power and water Supply on Eid is challenges
 ईद उल फितर - फोटो : demo

विज्ञापन
 ईद उल फितर के मौके पर सरकार ने भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश कर दिए गए हैं, लेकिन पूरे रमजान माह में 16 घंटे से अधिक आपूर्ति नहीं मिली। अब ईद पर कैसे 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी? पूरे शहर में बिजली सुधार के लिए कार्य चल रहे हैं। इनकी वजह से लोकल फाल्ट से अक्सर आपूर्ति ठप हो जाती है। बिजली के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी ठप होती है। इन हालात में ईद के दिन की व्यवस्था प्रशासन कैसे करेगा? यह सबसे बड़ी चुनौती है। 

महानगर में रमजान के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश पूरे महीने हवा में उड़े रहे। शाम को इफ्तार के समय भी बिजली आपूर्ति नहीं मिली। अक्सर आठ से दस दस घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहने से दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


सात जुलाई को ईद उल फितर का त्योहार है। ईद के दिन 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए सरकार के आदेश हैं। कहीं ऐसा न हो बिजली आपूर्ति के आदेशों पर लोकल फाल्ट पानी फेर दें। बिजली सुधार कार्य के कारण आपूर्ति न ठप हो जाए। यदि बिजली आपूर्ति ठप रही तो फिर पेयजल संकट भी गहरा जाएगा। ऐसे हालात में बिजली आपूर्ति में सुधार बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति को लगेंगे जेनरेटर
नगर निगम के जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए ईद उल फितर पर व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जलकल महाप्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि असालतपुरा, मुगलपुरा और गलशहीद में ओवरहेड टैंक भरने के लिए जेनरेटर पहले से ही लगा रखे गए हैं। इसके अलावा करुला, जयंतीपुर और गागनवाली मैनाठेर में ओवरहेड टैंक भरने को जेनरेटर लगा दिए गए हैं। बकरी का हाता और पचपेड़ा पर भी दो जेनरेटर लगाए गए हैं। ओवरहेड टैंक रातभर भरे जाएंगे। सुबह पांच बजे से जब तक टैंकों में पानी रहेगा आपूर्ति जारी रखी जाएगी। 

पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई 
शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। अपर नगर आयुक्त एसके वर्मा ने बताया कि सभी मस्जिदों के आसपास और ईदगाह तक जाने वाले सभी रास्तों पर पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। पथ प्रकाश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 

सफाई व्यवस्था मुकम्मल
पूरे शहर में ईद उल फितर को लेकर सफाई व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि ईदगाह के आसपास सफाई का विशेष प्रबंध किया गया है। सफाई नायकों को सफाई व्यवस्था में कोताही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। 

बिजली आपूर्ति के प्रबंध 
मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि ईद के दिन बिजली आपूर्ति 24 घंटे देने की व्यवस्था मुकम्मल कर दी गई है। सभी डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को ईद की पूर्व संध्या से 24 घंटे आपूर्ति देने मुहैया कराने को कहा गया है। इसके लिए एक दिन पूर्व ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। 


रोडवेज बसों में रही भीड़
ईद के कारण रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। मंगलवार को पूरे दिन मुख्य बस अड्डे और पीतलनगरी बस अड्डे पर भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई थीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बुधवार को भी आवश्यकतानुसार बसें बढ़ाई जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed