फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation takes big action on tax arrears, post office sealed

Moradabad News: टैक्स बकाये पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डाकघर सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation takes big action on tax arrears, post office sealed
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने टैक्स बकायेदारों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों को भी सील कर दिया। टीम ने टैक्स बकाये के चलते मुख्य डाकघर, दूरसंचार निगम (बीएसएनएल) और मंडी समिति के कार्यालय को सील कर दिया। सुबह आठ बजे ही हुई इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट के दखल देने के बाद निगम ने सील हटाई और विभागों के दफ्तरों में कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम ने इससे पहले सरकारी और अर्द्धसरकारी संपत्तियों पर टैक्स बकाया होने की सूची तैयार की थी और उन्हें टैक्स के भुगतान का नोटिस भेजा था। शुक्रवार को निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य डाकघर, दूरसंचार निगम और मंडी समिति के कार्यालय पर कार्रवाई कर दी। अधिकारियों के अनुसार दूरसंचार विभाग पर 6.65 करोड़, मंडी समिति पर 4.42 करोड़ और डाकघर पर 95 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

टीम ने टैक्स वसूली के लिए कार्रवाई की। निगम की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में जिला प्रशासन और विभाग के उच्चाधिकारियों तक यह सूचना पहुंच गई। डाकघर बंद होने की सूचना पाकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव खुद डाकघर पहुंच गईं और निगम के अधिकारियों को सील हटाने के लिए कहा। साथ ही जल्द ही टैक्स भुगतान कराने का आश्वासन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद करीब दस बजे डाकघर और दूरसंचार विभाग से सील हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मंडी समिति ने भी निगम को जल्द टैक्स जमा करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद मंडी समिति के कार्यालय से भी सील हटा दी गई। तीनों विभागों के अलावा टीम ने 15 अन्य संपत्तियों को भी सील किया और कुर्की के नोटिस चस्पा किए। इस अभियान के दौरान टीम ने कुल 1.18 करोड़ रुपये का टैक्स भी वसूला।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने कहा कि वसूली का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बकायेदारों पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई भी रूटीन का हिस्सा है। कार्रवाई के दाैरान कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा व प्रदीप कुमार भी माैजूद रहे।

गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार में अरदास करते संगत। स्रोत : सोशल मीडिया

गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार में अरदास करते संगत। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed