फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation employees gave 72 hours ultimatum for the arrest of the councilor

पार्षद की गिरफ्तारी के लिए निगम कर्मचारियों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees gave 72 hours ultimatum for the arrest of the councilor
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी बुद्धि विहार की ग्रीन बेल्ट में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम और क्षेत्रीय पार्षद के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की, तो वहीं पार्षदों ने नगर निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को बुद्धि विहार कॉलोनी में एलआईसी चौक से गोल चक्कर जाने वाली सड़क स्थित ग्रीन बेल्ट की भूमि में किये गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शर्मा का नगर निगम की टीम से विवाद गया था। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से राजस्व निरीक्षक सचिन कुमार व अन्य की तहरीर पर मझोला थाने में पार्षद प्रदीप शर्मा व उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, टीम पर हमला करने और धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष मोहम्मद सुबहान की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें वक्ताओं ने क्षेत्रीय पार्षद पर टीम के साथ अभद्रता व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनकी निंदा की। बाद में नगर निगम कर्मचारी संघ व स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की ओर से संयुक्त रूप से एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को सौंपा गया। जिसमें आरोपी पार्षद के खिलाफ 72 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुब्हान, महामंत्री मोहित चौहान, सफाई मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमीलाल बाल्मीकि, एससीएसटी ओबीसी अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजू आंबेडकर, महामंत्री अमर सिंह के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर भाजपा पार्षद भी लामबंद हो गए है। भाजपा पार्षद दल के नेता संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कई भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को महापौर विनोद अग्रवाल से मुलाकात की। सभी ने बुधवार को हुए विवाद के दौरान नगर निगम टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मनमाने ढंग से निरंकुश होकर कार्य करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। पार्षदों ने कहा कि निगम के अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना पार्षदों को नहीं देते हैं। मनमाने ढंग से जुर्माने आदि की रसीद काट कर लोगों को उत्पीड़न करते हैं।

पार्षदों ने कहा कि निगम अधिकारियों ने पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से पहले इस मामले को महापौर के संज्ञान में लाना भी उचित नहीं समझा। पार्षदों ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा पार्षद प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा पार्षद दल के नेता ने बताया कि इस मामले को लेकर भाजपा पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कमिश्नर से मिल कर कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed