{"_id":"61d5b7a12f0f3027e77bf5d0","slug":"coronavirus-in-moradabad-uttar-pradesh107-cases-found-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 298 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण: पिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 298 हुई
Wed, 05 Jan 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:52 PM IST
सार
मुरादाबाद में बुधवार को 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 298 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
मुरादाबाद में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सौ से अधिक मामले आए हैं। जिले में बुधवार को 107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस लहर में जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 298 हो गई है।
विज्ञापन
सरकारी और निजी लैब से बुधवार को आई रिपोर्ट में 107 लोग संक्रमित पाए गए। इन संक्रमितों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और चार निजी डॉक्टर शामिल हैं।
इसके अलावा जिला अस्पताल में तैनात एक्सरे टेक्निशियन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में किशोरों और युवाओं की संख्या अधिक है।