फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona warrior : asi sant kumar is playing the role of real in crisis

संकट के सिपाही : अपनों को खोने के बाद अगले दिन ही पहुंचे ड्यूटी पर, संत कुमार बोले- पहले फर्ज

Mon, 10 May 2021 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 03:16 AM IST
सार

  • मुजफ्फर नगर के गांव कुरालसी में पहले पिता और छह घंटे बाद बहन ने तोड़ा था दम, अब मां ने भी दुनिया छोड़ी
  • कहते हैं कि पुलिस के कंधों पर भी है बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
corona warrior : asi sant kumar is playing the role of real in crisis
एसआई संत कुमार... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश को संकट में डाला हुआ है। इससे हो रही मौतों से कई परिवार टूटकर बिखर गए हैं। अपनों को खोने का दर्द कोई अपना ही जान सकता है। ऐसे में पहले पिता और फिर छह घंटे बाद बड़ी बहन की मौत के बावजूद अगले ही दिन ड्यूटी पर आ जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन गजरौला थाने की चौपला पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार अपने दिल पर पत्थर रखकर तभी से यहां दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। बोले- पहले भारता माता और खाकी का फर्ज निभाएंगे। बाद में रिश्तों का कर्ज चुकाएंगे। इस बीच उनके लिए एक और बुरी खबर आई कि रविवार को उनकी मां की भी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


गजरौला थाने की चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से गांव कुरालसी जिला मुजफ्फरनगर निवासी हैं। एक मई को उन्हें सूचना मिली की बीमार चल रहे पिता शेर सिंह (86) का स्वर्गवास हो गया है। वह आकस्मिक अवकाश लेकर गांव पहुंचे। पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि बड़ी बहन सोमवती (55) के भी निधन की खबर आ गई। परिवार में एक साथ दो मौतों ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। इसके बावजूद पिता का अंतिम संस्कार कर वह अगले दिन ड्यूटी पर आ गए। 
विज्ञापन


बोले- इस समय पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। पुलिस के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस सड़कों पर रहेगी तभी तो लोग घरों में सुरक्षित रहेंगे। यही सोचकर भारत माता और खाकी का फर्ज निभा रहे हैं। रिश्तों का कर्ज फिर कभी अदा कर देंगे। भावुक होकर एसआई संत कुमार ने बताया कि पिता और बहन की आरिष्टी 13 मई को है। इस बीच उनके लिए एक और बुरी खबर आई। रविवार को उनकी मां ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि थाने में कई पुलिसकर्मियों को अवकाश की दरकार है। वह स्वयं कई माह से अवकाश पर नहीं गए हैं। कोरोना काल में पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। अवकाश भी बंद हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी घर से कोसों दूर होते हुए भी अपना फर्ज निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed