फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona virus outbreak in india AIIMS doctors share their experience

Corona Virus: बेटा कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा है, यह जानकर क्या बोलीं डॉक्टर की मां

Tue, 14 Apr 2020 10:12 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Corona virus outbreak in india AIIMS doctors share their experience
कोरोना वायरस डाक्टर्स (सांकेतिक) - फोटो : social media

कोरोना संकट के इस दौर में देश के डॉक्टर और तमाम मेडिकल कर्मचारी युद्ध स्तर पर देश सेवा में लगे हुए हैं। कई डॉक्टर ऐसे हैं जो महिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं, या घर जाने के बाद भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। कई मेडिकल कर्मचारी दिन रात एक कर मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


कुछ डॉक्टर्स तो ऐसे हैं जो मरीजों की सेवा करते करते खुद भी संक्रमित हो गए। ऐसे अपनी जान को खतरे में डालकर इस महामारी से लड़ रहे एम्स के दो डॉक्टरों से अमर उजाला की टीम ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि इन दिनों कैसी बीत रही है उनकी जिंदगी-
विज्ञापन


डॉ. सायन नाथ
डॉक्टर सायन नाथ ने बताया कि उनकी ड्यूटी एम्स के कोविड-19 के आईसीयू में है। पिछले 20 दिनों से कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू में कोरोना के छह मरीज भर्ती हैं। उनकी पूरी देखरेख स्टाफ से साथ करता हूं। दो महीने से अपने घर कोलकाता भी नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं दिन में आठ घंटे आईसीयू में ही सेवा देता हूं और इसके बाद भी यदि जरूरत पड़ती है तो पूरी सेवा देने के लिए तत्पर रहता हूं। जब 20 दिनों पहले मां को फोन करके बताया था कि कोरोना के मरीजों के इलाज में ड्यूटी लगाई गई है, तो मां कुछ देर के लिए चिंतित हुईं, लेकिन फिर आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटा देश की सेवा करो। 

देश पहले है, परिवार बाद में। मां की इस बात से काफी हौसला मिला। डॉ. सायन कहते हैं कि अब समय की मांग है कि कोरोना को लेकर लोगों का हौसला बढ़ाया जाए। इससे ही आधी जंग जीत ली जाएगी।

डॉ. आदर्श प्रताप

मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. आदर्श दो महीने से अपने घर नहीं जा पाए हैं। 24 घंटे उनकी ड्यूटी आपातकालीन विभाग में लगाई गई है। यहां जो भी मरीज आता है उसकी कोरोना जांच कराने की जिम्मेदारी डॉ. आदर्श की है। वो कुछ समय के लिए भी अस्पताल से बाहर नहीं जा सकते हैं। 

मरीजों की सेवा में इस कदर लगे हुए हैं कि सोते और खाते भी अस्पताल में ही हैं। अब एक हफ्ते ड्यूटी करने के बाद 14 दिन के लिए वह क्वारंटीन में जाएंगे। डॉ. आदर्श इस महीने भी परिवार वालों से नहीं मिल पाएंगे। परिवार के लोग हमेशा चिंता में रहते हैं। 

डॉ. आदर्श फोन से घर पर बात करके माता-पिता को समझाते हैं कि संकट के इस समय में मैं अपना धर्म निभा रहा हूं। इसपर चिंता के साथ-साथ परिवार वाले भी उनका हौसला बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed