{"_id":"5ea3d25d84b2c46bd3050512","slug":"corona-virus-in-up-one-more-corona-infected-person-dies-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित शख्स की मौत, एक संदिग्ध महिला ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित शख्स की मौत, एक संदिग्ध महिला ने भी तोड़ा दम
Sat, 25 Apr 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले टीएमयू अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 44 साल के शख्स की मौत हो गई है। मृतक को 14 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। मृतक नवाबपुरा निवासी और मृतक कारोबारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
कारोबारी ने कोरोना वायरस से 13 अप्रैल को मौत हो चुकी है। इसके अलावा एक टीएमयू में भर्ती एक 56 साल की कोरोना संदिग्ध महिला की भी मौत हो गई है। महिला की कोरोना सैंपल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव सुरक्षित कर लिया है।
मुरादाबाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, इनमें मुरादाबाद के चार लोग हैं। दो संक्रमित मरने वाले रामपुर और सम्भल निवासी हैं। 13 अप्रैल को नवाबपुरा के पीतल कारोबारी की पहली मौत हुई थी।
विज्ञापन
20 अप्रैल को ताजपुर के डॉक्टर और रिटायर्ड एएनएम की मौत हुई थी। आज सुबह करीब 5 बजे संक्रमित कारोबारी के रिश्तेदार ने की भी मौत हो गई है। वहीं, 14 अप्रैल को संभल के 76 वर्षीय एक जमाती की मौत हुई थी। 20 अप्रैल को भी टांडा रामपुर के एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। सभी मौतें टीएमयू में इलाज के दौरान हुई हैं।