फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona treatment possible in private hospitals

निजी अस्पताल भी कर सकेंगे कोरोना मरीजों का इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
corona treatment possible in private hospitals
मुरादाबाद। कोरोना का फैलाव लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सरकारी खर्च पर इलाज करने वाले अस्पतालों में बेड क्षमता कम पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए सरकार ने अधिग्रहीत अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों को भी इलाज करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए सरकार ने इलाज की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। कोरोना मरीजों का इलाज करने में दिलचस्पी दिखाने वाले अस्पतालों को सीएमओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसमें इलाज की सभी सुविधाओं के अलावा 20 फीसदी बेड सरकारी कर्मियों के लिए आरक्षित रखना अनिवार्य होगा। सीएमओ कार्यालय की टीम आवेदन करने वाले अस्पताल का निरीक्षण करेगी और इलाज की सुविधाएं दुरुस्त होने पर ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 798 पहुंच गई है। इनमें 307 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने 10 बड़े निजी अस्पतालों को अधिग्रहीत किया है। इनमें 98 वेंटीलेटर और 1833 बेड हैं। इनमें अभी मात्र टीएमयू के 400 बेड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। टीएमयू के अलावा एमसीएच विंग के कोविड एल 1, जिला अस्पताल और एशियन विवेकानंद में कुल 645 बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं। सीमएओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुख्य सचिव ने अधिग्रहीत और अन्य निजी अस्पतालों के लिए भी पॉजिटिव मरीजों के इलाज करने की अनुमति दे दी है। आवेदन करने वाले अस्पतालों में सामान्य मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड, आक्सीजन, गंभीर और अति गंभीर मरीजों के लिए वेंटीलेटर, आईसीयू की अनिवार्यता होगी। इलाज के प्रतिदिन की दर भी निर्धारित कर दी है। 20 फीसदी बेड सरकारी कर्मियों के लिए आरक्षित रखने होंगे। सीएमओ ने बताया कि अभी तक किसी अस्पताल ने आवेदन नहीं किया है। आवेदन करने वाले अस्पतालों में टीम जाएंगी और व्यवस्थाएं देखने के साथ स्टाफ को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत अस्पतालों में बेड और वेंटीलेटर क्षमता
--------------------------------------------------
अस्पताल वेंटीलेटर बेड संख्या
टीएमयू 27 930
साईं अस्पताल 6 88
कॉसमॉस 19 120
फोटोन 4 100
विवेकानंद 17 100
सिद्ध 6 100
क्रेस्ट 2 45
एपेक्स 5 100
साहू रमेश 9 100
आरएसडी 3 150
---------------------------------
कुल 98 1833
वर्तमान में कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों की बेड क्षमता
----------------------------------------------
अस्पताल बेड क्षमता
एमसीएच 75
विवेकानंद 150
जिला अस्पताल 20
टीएमयू 400
-----------------------------
कुल 645
- टीएमयू को प्रशासन ने टेक ओवर किया है। अभी चार सौ बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। सरकार ने बेड क्षमता बढ़ाकर आठ सौ करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई मरीज प्राइवेट रूम की मांग करता है तो अस्पताल में 15 रूम उपलब्ध हैं। सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। - डा. वीके सिंह, कोविड अधीक्षक टीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीजों की बढ़ती संख्या और वर्तमान में कोरोना का इलाज करने वाले अस्पतालों में बेड क्षमता कम पड़ रही है। सरकार ने निजी अस्पतालों को भी संक्रमितों का इलाज करने की अनुमति दे दी है। मुरादाबाद जिले को बी श्रेणी में रखा गया है। इसमें कोरोना के सामान्य मरीज के इलाज में आठ हजार, गंभीर मरीज के 12 हजार और अति गंभीर मरीज के इलाज में 14,400 रुपये प्रतिदिन शुल्क निर्धारित कर दिया है। अधिग्रहीत या निजी अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज करने में रुचि लेते हैं तो आवेदन करेंगे और जांच के बाद उनको अनुमति दी जाएगी।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed