फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona positive BSP leaders use reliance petrol pump public toilet in shajhanpur

बसपा संक्रमित नेताओं ने पेट्रोल पंप का शौचालय किया था प्रयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona positive BSP leaders use reliance petrol pump public toilet in shajhanpur
मुरादाबाद। बसपा के मुरादाबाद-बरेली मंडल के सेक्टर प्रभारी के बाद उनके ड्राइवर और जिलाध्यक्ष के कोरोना संक्रमित आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है। दोनों ही नेता आठ जून को ड्राइवर के साथ लखनऊ से मुरादाबाद कार से लौटे थे। लखनऊ जाते वक्त शाहजहांपुर से पहले रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भरवाने के बाद तीनों ने पंप का शौचालय इस्तेमाल किया था। इसके बाद पार्टी मुख्यालय गए और वहां नेताओं से मुलाकात करने के बाद मुरादाबाद लौट आए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीनों लोगों के परिवार और संपर्क में कोई भी पॉजिटिव नहीं था। इसके बाद भी लखनऊ से लौटने के बाद तीनों संक्रमित हो गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीनों ने बाहर का खाना तो दूर पानी तक नहीं पिया। घर से ही चाय और खाना बनाकर ले गए थे। पानी भी साथ ले गए थे। पार्टी मुख्यालय में कार्यालय प्रभारी और एक बड़े नेता से मुलाकात की। मुलाकात में भी हाथ नहीं मिलाया। कुछ समय कार्यालय में रुकने के बाद सीधे वापस आ गए। उन्होंने बताया कि लखनऊ जाते वक्त शाहजहांपुर से पहले रिलायंस के पेट्रोल पंप पर रुके। कार में डीजल भरवाने के बाद तीनों ने पंप का शौचालय इस्तेमाल किया था। अध्यक्ष ने वहीं से संक्रमण की चपेट में आने की आशंका जताई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घर लौटते ही सेक्टर प्रभारी को बुखार आ गया। उनको भी सिर में दर्द महसूस होने लगा। सेक्टर प्रभारी के पॉजिटिव आते ही उन्होंने अपना और ड्राइवर का सैंपल कराया। उन्होंने बताया कि लखनऊ जाने से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर मुलाकात भी होती रहती थी। इससे कार्यकर्ताओं और नेताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed