फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona infected not quarantine in home after sampling

सैंपल रिपोर्ट आने तक खुद को माने पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona infected not quarantine in home after sampling
पंचायत भवन में कोरोना का चेकअप करवाते लोग - फोटो : CITY
मुरादाबाद। दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इतनी ही तेजी से लोगों में लापरवाही भी बढ़ रही है। कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद भी लोग बाजारों में घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट आने पर पता चलता है कि वह पॉजिटिव हैं। इससे पहले वह संक्रमण की चेन के सूत्रधार बन चुके होते हैं। ऐसे में सैंपल रिपोर्ट आने तक खुद को पॉजिटिव मानकर सामाजिक दूरी बनाएं। खुद को होम क्वारंटीन करें।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के मुताबिक सैंपल कराने के बाद आशंकित मरीज को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर में भी अपने को परिवार से अलग रखना चाहिए। जब तक रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए तब तक आशंकित मरीज खुद को पॉजिटिव ही मानें। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही परिवार के बीच जाना चाहिए। लेकिन कुछ आशंकित मरीज लापरवाही बरतते हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल तो देते हैं, लेकिन रिपोर्ट आने का दो दिन इंतजार नहीं करते हैं। जांच कराने के बाद भी परिवार के सदस्यों के बीच रहते हैं। बाजारों में घूमते हैं। लोगों से मिलते जुलते हैं। रिपोर्ट आने से पहले की खुद को निगेटिव मान लेते हैं। ये उनके और परिवार के सदस्यों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोग खुद तो मुश्किल में आते ही हैं दूसरों की भी मुसीबत बढ़ा देते हैं। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। रिपोर्ट निगेटिव आने तक खुद को होम क्वारंटीन में रखे।
विज्ञापन

एंटीजन में निगेटिव तब भी आरटीपीसीआर का करें इंतजार
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि अगर किसी आशंकित मरीज की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है तब भी उसे आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने तक खुद को होम क्वारंटीन रखे। लोगों से दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ आफिस में रोजाना पहुंचते सैंपल की रिपोर्ट जानने
मुरादाबाद। सीएमओ आफिस के जिला सर्विलांस अधिकारी के कार्यालय में रोजाना आशंकित मरीज अपनी रिपोर्ट जानने पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यालय कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। अगर कोई आशंकित मरीज संक्रमित हो तो वह स्वास्थ्य कर्मियों को भी संक्रमित कर देगा। जबकि आशंकित मरीज ऑनलाइन रिपोर्ट अपने मोबाइल में देख सकता है।
केस एक
कुछ दिन पहले एक युवक सीएमओ आफिस पहुंचा। वह जिला सर्विलांस अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जानकारी मांगी। पोर्टल पर दर्ज रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद युवक को कार्यालय से बाहर भेज दिया गया। उसे होम आइसोलेट किया गया।

केस दो
गले में दर्द और बुखार होने पर कांठ के भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने सोमवार को निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई। देर शाम आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले। इससे पहले वह एमडीए, भाजपा जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस पर गए थे। लोगों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed