फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona Infected head constable jumps to death from fifth floor of covid Center in moradabad

संक्रमित हेड कांस्टेबल ने कोविड सेंटर की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Sun, 06 Sep 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
corona Infected head constable jumps to death from fifth floor of covid Center in moradabad
हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

टीएमयू स्थित कोविड सेंटर की पांचवीं मंजिल पर भर्ती एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार रात नौ बजे खिड़की से कूदकर जान दे दी। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को शुक्रवार को यहां भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं निवासी हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा एसएसपी कार्यालय में तैनात थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें टीएमयू कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। सेंटर के नोडल अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया दिवाकर शनिवार को अजीब हरकतें कर रहे थे। वह अचानक उग्र हो उठे और स्टाफ से भिड़ गए। इस पर उन्हें दवाई देकर सुलाया गया। 
विज्ञापन


रात नौ बजे वह जागे और अचानक फिर से हिंसक हो गए। उन्होंने ड्रिप स्टैंड लेकर कई कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। कर्मचारी संभलते या उन्हें संभाल पाते कि इस बीच उन्होंने खिड़की से छलांग लगा दी। पांचवीं मंजिल से नीचे गिरते ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रबंधन टीम के लोग मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों को सूचना दी गई। इससे पूर्व इस कोविड सेंटर की छत से एक बैंक मैनेजर कूदकर जान दे चुके हैं। एक महिला की भागने की कोशिश में छत से गिरकर मौत हो चुकी है।  

बरेली के सुभाष नगर में रहता है सिपाही का परिवार
टीएमयू स्थित कोविड 19 सेंटर की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा मूलरूप से बदायूं निवासी थे। उनका परिवार बरेली के सुभाष नगर में रहता है। जबकि दिवाकर शर्मा लाइनपार हनुमान नगर में अकेले किराये के मकान में रहते थे।
 

 लापरवाहीः गिरकर-कूदकर अब तक जा चुकी हैं तीन जानें

टीएमयू स्थित कोविड सेंटर में मरीजों की सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। कुछ दिन के अंतराल में ही बैंक मैनेजर और हेड कांस्टेबल कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि बिलारी के एक गांव की महिला भागने के चक्कर में नीचे गिरकर अपनी जान गंवा चुकी है। इसके अलावा एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर चुके हैं।। इलाज में लापरवाही के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।

19 अगस्त को बिलारी के ग्वारऊ गांव निवासी एक महिला ने कोविड अस्पताल की दूसरी मंजिल से भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान महिला गिर गई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। महिला के पति ने बताया था कि वह 18 अगस्त की रात पौने तीन बजे अपनी पत्नी को यहां भर्ती कराने के बाद घर चला गया था। तब उसे कोई परेशानी नहीं थी। महिला के पति ने भी लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस की ओर से इसमें कोई जांच नहीं की गई। 

इसके बाद 28 अगस्त की रात बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। विजय कुमार प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बिलारी शाखा में थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह पहले होम आइसोलेट रहे। इसके बाद वह टीएमयू में भर्ती हुए थे। बैंक मैनेजर के भाई ने इस मामले में जांच की मांग की है। शनिवार रात हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा ने कूद कर आत्महत्या कर ली। दिवाकर शर्मा को शुक्रवार को कोरोना संक्रमित आने के बाद भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed