फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona havoc in Moradabad as ten died of pandemic

मुरादाबाद में कोरोना का कहर : टूटे सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 10 की मौत, 1752 संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

  • मुरादाबाद में भी अब हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं
  • कोरोना मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है 

विज्ञापन
Corona havoc in Moradabad as ten died of pandemic
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के कहर से मुरादाबाद में आज सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक दिन में कोरोना से 10 मौतें हो गईं और 1752 नए संक्रमित मिले हैं। मरने वालों में दरोगा, अधिवक्ता और नगर निगम के पार्षद शामिल हैं। जिले में एक्टिव केस 6135 हो गए हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद में भी अब हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। आलम ये है कि कोरोना मरीज तो रोजाना अपनी जान गंवा ही रहे हैं दूसरी बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज भी समय पर बेड और उपचार न मिलने के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो कहीं बेड के इंतजार में मरीज व्हील चेयर पर दिखे तो कहीं फर्श पर बेसुध मिले। शहर में नौ निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने यहां मरीजों की फीस भी निर्धारित की है। इन अस्पतालों की व्यवस्थाओं के लिए तहसीलदार और एसडीएम को बतौर नोडल अधिकारी नामित किया गया है, लेकिन आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड फुल होने की वजह से गंभीर मरीजों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में नहीं खत्म होने देंगे ऑक्सीजन : कमिश्नर
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा है कि मुरादाबाद मंडल में निरंतर अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यही वजह है कि अन्य महानगरों की तुलना में हमारे यहां दिक्कत काफी कम है। ऑक्सीजन की कमी की बाबत कहा कि उनके पास वर्तमान में पर्याप्त स्टाक है और दस टन लिक्विड कनेक्शन आज और पहुंच गया। इससे बैकअप बना रहेगा।


उन्होंने जनता से अपेक्षा की है कि लोग कोरोना के लक्षण मिलते ही टेस्ट करा लें और होम आइसोलेट होकर एहतिआत बरतें। लोग मामूली खराश, बदन दर्द और जुकाम को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे गंभीर हालत हो जाती है। स्वस्थ रहने के लिए मामूली लक्षण पर इलाज होकर जल्दी ठीक हो सकते हैं। उन्होंने सभी से संयम बरतने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed