{"_id":"5ea5e2a28ebc3e90602aac6d","slug":"corona-city-news-mbd3473337123","type":"story","status":"publish","title_hn":"199 सैंपल में 192 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
199 सैंपल में 192 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना की दहशत से जूझ रहे मुरादाबाद के लोगों के लिए रविवार को भी अच्छी खबर आई। 199 कोरोना सैंपल में से 192 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। इनमें कोविड 19 एल-1 श्रेणी के अस्पताल में भर्ती अमरोहा के पांच संक्रमित लोग भी शामिल हैं। पांचों लोगों की लगातार दूसरी निगेटिव रिपोर्ट आई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से संक्रमण मुक्त हो चुके पांचों लोगों की अस्पताल से छुट्टी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डा. अखिलेश कुमार ने बताया कि रविवार को कुल 199 लोगों की सैंपल रिपोर्ट मिली है। इनमें 192 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट है। अस्पतालों में भर्ती चार संक्रमित लोगों के रिपीट सैंपल पॉजिटिव हैं। तीन सैंपल संशय वाले हैं और इनके दोबारा सैंपल भेजे जाएंगे।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण हो चुका है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से संक्रमण को फैलने से रोक लिया है। अब आशंकित लोगों और अस्पतालों में भर्ती पहले से संक्रमित मरीजों के सैंपल रिपीट किए जा रहे हैं। रविवार को कोविड 19 एल वन श्रेणी में भती पांच लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। पांचों अमरोहा जिले के रहने वाले हैं। जमात और पॉजिटिव के संपर्क में आने पर इन लोगों को संक्रमण हुआ था। पूरी तरह स्वस्थ होनेे वालों पांचों पुरुष हैं। इनमें एक की उम्र 50, दूसरे की 52, तीसरे की 23, चौथे की 30 और पांचवें की 52 साल है। 22 अप्रैल को पहली निगेटिव रिपोर्ट आने पर 23 अप्रैल को दूसरा सैंपल रिपीट किया था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।